{"_id":"669ccba331690239c10e3b1a","slug":"ship-fire-fire-on-maersk-ship-off-goa-coast-brought-under-control-one-crew-member-dead-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ship Fire: गोवा तट के पास माएर्स्क के जहाज पर लगी आग काबू में, चालक दल के एक सदस्य की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ship Fire: गोवा तट के पास माएर्स्क के जहाज पर लगी आग काबू में, चालक दल के एक सदस्य की मौत
Sun, 21 Jul 2024 02:19 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: मेघा झा
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:19 PM IST
सार
गोवा तट के पास जहाज में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आईसीजी अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन जारी है, चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई है।
विज्ञापन
मर्चेंट नेवी के जहाज में लगी आग पर पाया काबू
- फोटो : pti
विस्तार
गोवा के तट के पास मर्चेंट नेवी के जहाज में 19 जुलाई को आग लगी थी, इस आग पर काबू पा लिया गया है। इस में चालक दल के एक सदस्य की मौत भी हो चुकी है। हालांकि आधिकारिक बयान के अनुसार जहाज के उस हिस्से में आग नहीं फैली जहां खतरनाक सामग्री रखी हुई थी।
भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारी ने जानकारी दी कि 19 जुलाई को गोवा के तट के पास मर्चेंट नेवी के जहाज में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। गुजरात के मुंद्रा से श्रीलंका के कोलंबो जाते समय गोवा के तट से लगभग 102 समुद्री मील दूर आग लग गई थी। यह एमवी मेर्सक फ्रैंकफर्ट 1,154 कंटेनरों को लेकर जा रहा था, जिसमें बेंजीन और सोडियम साइनेट जैसे खतरनाक सामग्री भी शामिल थे। इसमें लगी आग से चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई है।
विज्ञापन
आईसीजी के उप महानिरीक्षक मनोज भाटिया ने बताया कि शनिवार को हेलीकॉप्टरों के माध्यम से सूखे रासायनिक पाउडर को फैलाकर आग पर काबू पाया गया। उन्होंने दावा किया कि जिस हिस्से में खतरनाक सामग्री रखी थी, वहां कोई आग नहीं लगी है। भाटिया ने कहा, "अग्निशमन अभियान अभी भी जारी है। लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि आग पूरी तरह बुझ गई है। चार जहाज पहले से ही इलाके में हैं और हेलीकॉप्टर भी नियमित रूप से उड़ान भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 22 चालक दल के सदस्यों में से एक की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि जहाज पर किसी को तत्काल कोई खतरा नहीं है।
उन्होंने कहा, "आईसीजी जहाज को तट से थोड़ा दूर रख रहा है। हमने राज्य एजेंसियों से तेल प्रदूषण के कारण होने वाली किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है। हमने सभी संबंधित राज्यों को चेतावनी दी है ताकि प्रदूषण प्रतिक्रिया के लिए आपदा आकस्मिक योजना को सक्रिय किया जा सके।" आईजीसी के उप महानिरीक्षक मनोज भाटिया ने कहा कि ऐसी आग को पूरी तरह से बुझाने में 3-4 दिन लगते हैं और तब भी क्षेत्र गर्म रहता है, जिस पर नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जहाज के उस हिस्से में आग लगने से बड़ी आपदा हो सकती थी, जहां खतरनाक माल रखा हुआ है। उन्होंने कहा, "फिलहाल तेल प्रदूषण नहीं है, जहाज को कोई नुकसान नहीं हुआ है। यह सिर्फ तैयारी की बात है कि जब ऐसी कोई घटना घटेगी तो हमें सभी सावधानियां बरतनी होंगी।"

Indian Coast Guard assets including ships, helicopters and aircraft are continuing firefighting operations on a cargo vessel off the New Mangalore coast. The body of one of the missing Filipino members of the 21 crew has been found dead due to a fire incident. The Indian Coast… pic.twitter.com/dx6fjzoAr2
— ANI (@ANI) July 21, 2024
विज्ञापन
आईसीजी के उप महानिरीक्षक मनोज भाटिया ने बताया कि शनिवार को हेलीकॉप्टरों के माध्यम से सूखे रासायनिक पाउडर को फैलाकर आग पर काबू पाया गया। उन्होंने दावा किया कि जिस हिस्से में खतरनाक सामग्री रखी थी, वहां कोई आग नहीं लगी है। भाटिया ने कहा, "अग्निशमन अभियान अभी भी जारी है। लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि आग पूरी तरह बुझ गई है। चार जहाज पहले से ही इलाके में हैं और हेलीकॉप्टर भी नियमित रूप से उड़ान भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 22 चालक दल के सदस्यों में से एक की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि जहाज पर किसी को तत्काल कोई खतरा नहीं है।
#WATCH | Indian Coast Guard (ICG) continues to lead firefighting efforts onboard merchant vessel Maersk Frankfurt. The vessel is currently 35 Nautical Miles southwest of Mangalore. Firefighting operations led by ICG ships Sujeet and Sachet are ongoing. Although the fire has… pic.twitter.com/b18O7y5bVS