फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shinde-led Sena will contest 18 seats it won in 2019 LS polls, says party leader

लोकसभा चुनाव: 'शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 2019 में जीती गईं 18 सीटों पर चुनाव लड़ेगी', पार्टी नेता का बड़ा

Mon, 26 Feb 2024 08:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 26 Feb 2024 08:26 PM IST
सार

टूट से पहले शिवसेना ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 22 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें से पार्टी को 18 पर जीत मिली थी।

विज्ञापन
Shinde-led Sena will contest 18 seats it won in 2019 LS polls, says party leader
Eknath Shinde - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना के सांसदों के बीच सोमवार को अहम बैठक हुई। इसके बाद पार्टी के एक नेता ने कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र में पिछले लोकसभा चुनाव में जीती गई 18 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, 2019 के आम चुनाव में हारी हुई चार सीटों पर फैसला सीएम करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुंबई के लिए एक समन्वय समिति बनाने का निर्णय भी लिया गया है। मुंबई में पार्टी की चुनावी तैयारियों के संबंध में सांसद राहुल शेवाले और मिलिंद देवड़ा को भी निर्देश दिए गए है। हालांकि, यह अब तक साफ नहीं है कि महाराष्ट्र में भाजपा, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर क्या फैसला हुआ है।
विज्ञापन


सांसदों से यह भी कहा गया कि वे मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार के विधेयक के अलावा केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों और हिंदुत्व पर फोकस करें। सीएम शिंदे ने सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया और बेहतर तालमेल के लिए एक समन्वय समिति बनाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि टूट से पहले शिवसेना ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 22 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें से पार्टी को 18 पर जीत मिली थी। जून 2022 में शिवसेना में बंटवारे के बाद इनमें से 13 सांसद शिंदे के साथ आ गए थे और पांच उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के साथ रुक गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed