फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shillong: Wild mushroom took life or some other reason? Three including woman died in IBBR premises

Shillong: जंगली मशरूम ने ले ली जान या कोई और कारण? आईबीबीआर के परिसर में महिला समेत तीन की मौत

Mon, 10 Jul 2023 03:09 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 10 Jul 2023 03:09 PM IST
सार

छानबीन के दौरान एक अन्य कमरे में जंगली मशरूम का मटका पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मौत जंगली मशरूम खाने की वजह से हो सकती है। इसके अलावा पुलिस अन्य सबूतों की भी जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Shillong: Wild mushroom took life or some other reason? Three including woman died in IBBR premises
Wild Mushroom - फोटो : Social Media

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड बायो रिसोर्स (आईबीबीआर) के परिसर में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार की रात को इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन स्थल पर शव बरामद किया गया। तीनो की पहचान इंस्टीट्यूट के कर्मचारियों के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 40 वर्षीय सफाईकर्मी शेबा खेरमानी का शव एक कमरे में तो वहीं 43 वर्षीय सफाई रूपर्ट डोनबोर डोहटडोंग और 30 वर्षीय चौकीदार बैकस्टार खरक्रांग का शव बगल वाले कमरे से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने पुलिस को इमारत की पहली मंजिल पर सफाईकर्मियों के रहने वाले कमरों से दुर्गंध आने की सूचना दी थी, जिसके बाद मावडियांगडियांग चौकी से स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


छानबीन के दौरान एक अन्य कमरे में जंगली मशरूम का मटका पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मौत जंगली मशरूम खाने की वजह से हो सकती है। इसके अलावा पुलिस अन्य सबूतों की भी जांच में जुटी है, जिससे तीनों की मौत हो सकती है। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नॉर्थ-ईस्ट इंदिरा गांधी रिजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंस में भेज दिया गया है। पुलिस ने अप्राकृतिक तरीके से मौत का मामला भी दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed