{"_id":"5a1540c34f1c1b4c528b4e5e","slug":"shia-waqf-board-chairman-says-pakistan-trying-to-create-hurdles-in-ram-temple-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का बेतुका बयान- राम मंदिर निर्माण में पाक अटका रहा रोड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का बेतुका बयान- राम मंदिर निर्माण में पाक अटका रहा रोड़ा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम जन्मभूमि विवाद को सुलझाने के लिए मसौदा पेश करने के बाद शिया वक्फ बोर्ड ने राम मंदिर न बन पाने का दोष पाकिस्तान के सिर पर मढ़ा है। बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा है कि राम मंदिर इस वजह से नहीं बन पाया क्योंकि पाकिस्तान इसमें रोड़ा अटका रहा है।
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने अपनी बात को सिद्ध करने के लिए रामजन्म भूमि पर हुए आतंकी हमले का हवाला भी दिया। वसीम रिजवी ने कहा कि आपको याद है कि 2005 में में राम जन्मभूमि पर पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने आतंकी हमला कराया था।
विज्ञापन
इससे पहले श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात के बाद राम जन्मभूमि विवाद को सुलझाने के लिए पांच सूत्रीय मसौदा पेश किया। जिसमें उन्होंने कहा कि अयोध्या मंदिरों का नगर है, इसलिए हम चाहते हैं कि वहां राम मंदिर बने।
विज्ञापन
उन्होंने ये भी कहा था कि लखनऊ में मस्जिद-ए-अमन के नाम से एक मस्जिद बनवाई जाए जिससे कि दोनों ही पक्षों की आस्था का आदर किया जा सके। रिजवी ने शिया वक्फ बोर्ड के मसौदे में ये भी कहा था कि हम आपसी सहमति से हल निकालना चाहते हैं मामले पर कत्लेआम नहीं चाहते हैं।
अयोध्या में राम मंदिर बने, जबकि लखनऊ के हुसैनाबाद में मस्जिद-ए-अमन के नाम से मस्जिद बनाएंगे।
पढ़ें: साधु-संतों का ऐलान, सुप्रीम कोर्ट से अनुकूल फैसला नहीं आने पर भी बनेगा राम मंदिर