{"_id":"5cc7479cbdec2207073c3e48","slug":"sheila-dikshit-asking-what-work-was-done-by-kejriwal-government-around-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीला दीक्षित पूछ रहीं, आपके आसपास कौन सा काम केजरीवाल सरकार ने किया?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शीला दीक्षित पूछ रहीं, आपके आसपास कौन सा काम केजरीवाल सरकार ने किया?
Tue, 30 Apr 2019 12:21 AM IST
गौरव द्विवेदी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
शीला दीक्षित (फाइल फोटो)
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित अपनी चुनावी सभाओं में लोगों से यह सवाल कर रही हैं कि आपके आसपास का एक काम बताएं जो अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने पिछले चार साल के शासनकाल में किया हो। इस सवाल के जवाब में लोगों के पास बहुत सीमित उत्तर होते हैं। इसका कारण यह है कि दिल्ली के आधारभूत ढांचे में सबसे बड़ी मजबूती शीला दीक्षित सरकार के शासन काल में आई थी। और इसी सवाल से वे अपना ट्रंप कार्ड खेल रही हैं। सोमवार को सीमापुरी में अपने प्रचार के दौरान शीला दीक्षित ने यही सवाल कर कहा कि उन्हें खुद सोचना चाहिए कि उन्हें इस चुनाव में किसे वोट देना है।
विज्ञापन
वास्तविक मुद्दों से भटकाना चाहते हैं केजरीवाल
उत्तरी-पूर्वी लोकसभा सीट के सीमापुरी इलाके में अपने लिए जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ लोगों को बड़े-बड़े मुद्दों में उलझाना जानते हैं। कभी लोकपाल तो कभी दिल्ली को पूर्ण राज्य को दिलाने का सपना दिखाकर वे लोगों को वास्तविक मुद्दों से भटकाना जानते हैं। जबकि असलियत यह है कि उनके आने के बाद दिल्ली सीलिंग और गंदगी की समस्या से जूझती रही। लेकिन इस सरकार ने उसके लिए कोई विकल्प नहीं खोजा। जबकि इसी बीच वे लगातार विवादों में रहे कि उन्हें कोई काम नहीं करने दे रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मनमुताबिक पड़ोसी न होते हुए भी आसपास वालों से रिश्ते बनाकरक रखना पड़ता है, क्योंकि हमारी जरुरत में सबसे पहले वही खड़ा होता है, उसी तरह सरकार में भी आपसे विपरीत विचार वाली पार्टी होने पर भी सामंजस्य बिठाना पड़ता है। जबकि केजरीवाल चाहते हैं कि पहले पूरी दुनिया उनके जैसे हो जाए तब वे काम करना शुरु करेंगे। इस तरह की मानसिकता से सिर्फ समस्याएं खड़ी होती हैं जो कि दिल्ली में हुईं। शीला दीक्षित ने अपने किये काम काज लोगों को याद दिलाये और कहा कि सिर्फ सपने दिखाने वालों पर यकीन मत कीजिए और उसे वोट दीजिए जिसने 15 साल आपके सपनों को जमीन पर उतारा हो।
विज्ञापन