फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shehbaz Sharif thanks PM Modi for felicitating him; says Pak desires 'peaceful and cooperative' ties with India

सुलह के संकेत: शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी का जताया शुक्रिया, कश्मीर मुद्दा सुलझाने पर कही यह बात

Tue, 12 Apr 2022 05:04 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Amit Mandal Updated Tue, 12 Apr 2022 05:04 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को 70 वर्षीय शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा था कि भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है। 

विज्ञापन
Shehbaz Sharif thanks PM Modi for felicitating him; says Pak desires 'peaceful and cooperative' ties with India
भारत-पाकिस्तान रिश्तों में सुधार के संकेत। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनका देश भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक संबंध चाहता है। शरीफ ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर सहित बकाया विवादों का शांतिपूर्ण समाधान जरूरी है। शरीफ ने मोदी के बधाई संदेश का जवाब देते हुए ट्वीट किया, पाकिस्तान भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगी संबंध चाहता है। जम्मू-कश्मीर सहित बकाया विवादों का शांतिपूर्ण समाधान जरूरी है। आतंकवाद से लड़ने में पाकिस्तान के बलिदान प्रसिद्ध हैं। आइए शांति सुरक्षित करें और अपने लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास पर ध्यान दें। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी थी शरीफ को बधाई 
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को 70 वर्षीय शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा था कि भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और हमारे लोगों की समृद्धि व कल्याण सुनिश्चित कर सकें। सोमवार को अपने उद्घाटन भाषण में शरीफ ने कश्मीर में धारा 370 को निरस्त करने का मुद्दा उठाया था और आरोप लगाया था कि घाटी में लोगों का खून बह रहा है और पाकिस्तान हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह मुद्दा उठाने के अलावा राजनयिक और नैतिक समर्थन प्रदान करेगा। 
विज्ञापन


हाई वोल्टेज राजनीतिक खींचतान के बाद इमरान खान की जगह लेने वाले शरीफ ने कहा कि वह भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं, लेकिन कश्मीर मुद्दे के समाधान के बिना इसे हासिल नहीं किया जा सकता है। तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ ने सोमवार को पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अगस्त 2019 में भारत द्वारा जम्मू और कश्मीर की विशेष शक्तियों को वापस लेने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अधिक बिगड़ गए थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक संकट से घिरे देश को बाहर निकालने के लिए किया यह काम 
इससे पहले पाकिस्तान के नए बने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सत्ता संभालने के पहले ही दिन बड़ा फैसला लिया। उन्होंने पाकिस्तान के सभी सरकारी कर्मचारियों के दो दिन के साप्ताहिक अवकाश के नियम को खत्म कर दिया। देश में सरकारी कर्मचारियों को अब एक ही दिन अवकाश मिलेगा। इसके अलावा ऑफिस टाइमिंग भी अब सुबह 10 बजे की बजाय 8 बजे से होगी। पाकिस्तान के सरकारी सूत्रों का कहना है कि उनका यह फैसला आर्थिक संकट से घिरे देश को बाहर निकालने के लिए किया गया है। बताया जा रहा है कि शहबाज शरीफ सुबह 8 बजे ही पीएम ऑफिस पहुंच गए, जबकि कर्मचारी 10 बजे ही पहुंचते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed