फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sheena bora murder: Peter Mukerjea released from Jail after 4 years

शीना बोरा हत्याकांड: चार साल बाद मुंबई जेल से रिहा हुए पीटर मुखर्जी

Fri, 20 Mar 2020 10:19 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुुंबई Published by: Amit Mandal Updated Fri, 20 Mar 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Sheena bora murder: Peter Mukerjea released from Jail after 4 years
पीटर मुखर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
शीना बोरा हत्या मामले के आरोपी पीटर मुखर्जी को चार साल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बिताने के बाद शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। बंबई उच्च न्यायालय की ओर से पूर्व मीडिया उद्योगपति को हत्या मामले में दी गई जमानत पर लगी छह हफ्ते की रोक की अवधि गुरुवार को खत्म होने और सीबीआई के सुप्रीम कोर्ट का रुख न करने के बाद मुखर्जी की रिहाई हुई है।
विज्ञापन

 

सीबीआई के न्यायालय में अपील दायर न करने से मुखर्जी की रिहाई में आ रही बड़ी बाधा दूर हो गई है। हत्या मामले में उसे चार साल पहले गिरफ्तार किया गया था।

पीटर मुखर्जी वो व्यक्ति हैं जिनकी अगुवाई में स्टार टीवी की शुरुआत हुई थी। उस दौरान स्टार टीवी ने खूब सफलता देखी।  

2012 में हुई थी शीना बोरा की हत्या

इंद्राणी मुखर्जी ने नवंबर 2002 में पीटर मुखर्जी से शादी की थी। अप्रैल 2012 में शीना बोरा की नवी मुंबई से आगे पेण के जंगलों में हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया गया था। इस हत्याकांड के आरोप में इंद्राणी और पीटर के अलावा इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना भी जेल में बंद हैं। इंद्राणी से शादी से पहले पीटर के दो बेटे हैं। वहीं, इंद्राणी को पूर्व पति से एक बेटा मिखाइल है जबकि बेटी शीना थी। इसके अलावा एक अन्य बेटी विधि पूर्व पति संजीव खन्ना से है। विधि दोनों के जेल जाने से पहले इंद्राणी और पीटर के साथ लंदन में रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed