{"_id":"633b765142fd1f3b0c344975","slug":"sheena-bora-murder-case-peter-mukerjea-son-admitted-in-court-had-relationship-with-sheena","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sheena Bora murder case: पीटर मुखर्जी के बेटे ने कोर्ट में माना, शीना बोरा से थे शारीरिक संबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sheena Bora murder case: पीटर मुखर्जी के बेटे ने कोर्ट में माना, शीना बोरा से थे शारीरिक संबंध
Tue, 04 Oct 2022 05:25 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 04 Oct 2022 05:25 AM IST
सार
2012 में शीना बोरा हत्या मामले में उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी मुख्य आरोपी है। आरोप है कि इंद्राणी ने संजीव खन्ना और श्यामवर राय के साथ मिलकर अपनी बेटी शीना की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इंद्राणी मुखर्जी।
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल मुखर्जी ने सोमवार को विशेष सीबीआई जज एसपी नाइक निंबालकर की अदालत में इंद्राणी मुखर्जी के वकील के पूछे गए सवाल पर कहा कि उसके शीना बोरा से शारीरिक संबंध थे। उसने कहा कि मुझे यह स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं है, यह जानते हुए भी कि शीना रिश्ते में मेरी सौतेली बहन है। मेरे उसके साथ शारीरिक संबंध थे क्योंकि उससे मेरा रक्त का कोई संबंध नहीं था। उसने कहा कि हम दोनों वयस्क थे।
विज्ञापन
विपक्ष के वकील की ओर से राहुल से मंगलवार को भी पूछताछ की जाएगी। एक बाइक दुर्घटना की एफआईआर के लिए दस लाख रुपये देकर दर्ज नहीं होने देने के सवाल पर उसने कहा कि दुर्घटना तो हुई थी मगर पैसे देकर एफआईआर रुकवाने की उसे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
गौरतलब है, 2012 में शीना बोरा हत्या मामले में उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी मुख्य आरोपी है। आरोप है कि इंद्राणी ने संजीव खन्ना और श्यामवर राय के साथ मिलकर अपनी बेटी शीना की हत्या कर दी थी। सीबीआई के अनुसार इंद्राणी शीना और राहुल के रिश्तों को लेकर नाखुश थी। इसके साथ ही उसका शीना से कुछ वित्तीय मामले पर भी विवाद था। फिलहाल इस मामले में इंद्राणी, पीटर मुखर्जी और संजीव खन्ना सभी जमानत पर रिहा हैं।
विज्ञापन