फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sheena Bora case: Rahul Mukerjea says Submitted forged marriage certificate for rent agreement registration

Sheena Bora case: पीटर मुखर्जी के बेटे ने माना शीना से नहीं हुई शादी, फेक मैरिज सर्टिफिकेट की बात भी स्वीकारी

Tue, 04 Oct 2022 09:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 04 Oct 2022 09:58 PM IST
सार

2012 में शीना बोरा हत्या मामले में उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी मुख्य आरोपी है। आरोप है कि इंद्राणी ने संजीव खन्ना और श्यामवर राय के साथ मिलकर अपनी बेटी शीना की हत्या कर दी थी। सीबीआई के अनुसार इंद्राणी शीना और राहुल के रिश्तों को लेकर नाखुश थी।

विज्ञापन
Sheena Bora case: Rahul Mukerjea says Submitted forged marriage certificate for rent agreement registration
शीना बोरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीना बोरा हत्याकांड मामले में पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल मुखर्जी ने पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। विपक्ष के वकील की ओर से हो रही पूछताछ में राहुल मुखर्जी ने स्वीकार किया है कि उसने 2010 में अंधेरी में एक जगह किराए पर लेने के लिए किराया समझौते के पंजीकरण के लिए शीना बोरा के साथ विवाह का एक जाली प्रमाणपत्र बनवाया था। उसने यह भी बताया कि शीना बोरा से उसकी शादी नहीं हुई थी। उसने बताया कि प्रमाणपत्र में उल्लेख किया गया था कि वह अपने पिता के स्वामित्व वाले 9एक्स मीडिया का कर्मचारी था।

विज्ञापन


इससे पहले पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल मुखर्जी ने सोमवार को विशेष सीबीआई जज एसपी नाइक निंबालकर की अदालत में स्वीकार किया था कि उसके शीना बोरा से शारीरिक संबंध थे। उसने कहा कि मुझे यह स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं है, यह जानते हुए भी कि शीना रिश्ते में मेरी सौतेली बहन है। मेरे उसके साथ शारीरिक संबंध थे क्योंकि उससे मेरा रक्त का कोई संबंध नहीं था। उसने कहा कि हम दोनों वयस्क थे।
विज्ञापन


उन्होंने बाइक दुर्घटना की एफआईआर के लिए दस लाख रुपये देकर दर्ज नहीं होने देने के सवाल पर उसने कहा कि दुर्घटना तो हुई थी मगर पैसे देकर एफआईआर रुकवाने की उसे जानकारी नहीं है। शीना बोरा हत्याकांड में पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल से विशेष सीबीआई न्यायाधीश एसपी नाइक-निंबालकर के समक्ष इंद्राणी मुखर्जी के वकील रंजीत सांगले पूछताछ कर रहे थे। उससे पूछताछ सात अक्तूबर को भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है, 2012 में शीना बोरा हत्या मामले में उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी मुख्य आरोपी है। आरोप है कि इंद्राणी ने संजीव खन्ना और श्यामवर राय के साथ मिलकर अपनी बेटी शीना की हत्या कर दी थी। सीबीआई के अनुसार इंद्राणी शीना और राहुल के रिश्तों को लेकर नाखुश थी। इसके साथ ही उसका शीना से कुछ वित्तीय मामले पर भी विवाद था। फिलहाल इस मामले में इंद्राणी, पीटर मुखर्जी और संजीव खन्ना सभी जमानत पर रिहा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed