फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shatrughan Sinha Twitter account gets hacked renamed as Elon Musk

विवाद: शत्रुघ्न सिन्हा का ट्विटर अकाउंट हैक, लगा दी एलन मस्क की तस्वीर, कुछ देर बाद हुआ रिकवर

Sat, 21 Aug 2021 06:56 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 21 Aug 2021 06:56 PM IST
सार

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा का ट्विटर अकाउंट शनिवार को हैक कर लिया गया है। हैकरों ने  उनके अकाउंट का नाम बदलकर 'एलन मस्क' कर दिया था।

विज्ञापन
Shatrughan Sinha Twitter account gets hacked renamed as Elon Musk
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जाने माने अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा का ट्विटर अकाउंट शनिवार को साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर लिया गया। कथित तौर पर उनके अकाउंट का नाम बदलकर 'एलन मस्क' कर दिया गया था। हैकरों ने रॉकेट लॉन्च की तस्वीर के साथ उनकी प्रोफाइल फोटो भी बदल दी। हालांकि कुछ देर बाद अकाउंट रिकवर हो गया। जानकारी के अनुसार हैकर्स ने पासवर्ड को अपरिवर्तित छोड़ दिया था, क्योंकि सिन्हा ने कुछ ही देर पहले अपने पार्टी सहयोगी शशि थरूर के बारे में ट्वीट किया था, जो उनके प्रोफाइल में बदलाव से अनजान थे।

विज्ञापन

 
दो घंटे पहले पोस्ट किए गए एक ट्वीट में सिन्हा ने लिखा था कि दो लोकप्रिय, सम्मानित, स्वीकार्य, सक्षम राजनेताओं के बीच क्या शानदार बातचीत हुई! चतुर और बौद्धिक  शशि थरूर एवं मुखर, साहसी, स्पष्टवादी टीएमसी नेता मौहुआ मोइत्रा के बीच इंडिया@75 पर बातचीत हुई।  
विज्ञापन


बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी नेता का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया हो। इससे पहले इसी साल जुलाई में भाजपा नेता खुशबू सुंदर का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। जुलाई में ही लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का ट्विटर अकाउंट हैक कर टेस्ला प्रमुख एलन मस्क की डीपी लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिन्हा अप्रैल 2019 में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे
गौरतलब है कि सिन्हा अप्रैल 2019 में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे और  लोकसभा चुनाव भी बिहार के पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र से रविशंकर प्रसाद के खिलाफ लड़ा था।  बता दें कि कांग्रेस में शामिल होने से पहले सिन्हा कई मुद्दों पर पार्टी लाइन के खिलाफ बयान दे रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed