फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shatrughan sinha comments over demonetisation survey

शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी पर पीएम मोदी के रायशुमारी को बताया प्रायोजित

Fri, 25 Nov 2016 03:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 03:03 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan sinha comments over demonetisation survey
शत्रुघ्न सिन्हा
नोट बंदी पर पीएम नरेंद्र मोदी की रायशुमारी पर विपक्ष ने ही नहीं अपनों ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं। अरसे से पार्टी से नाराज चले रहे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने न सिर्फ रायशुमारी को प्रायोजित करार दिया, बल्कि यह भी कहा कि इसे निहित स्वार्थों के लिए कराया गया। बसपा प्रमुख मायावती सहित विपक्ष के कई नेताओं ने रायशुमारी के नतीजों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


बसपा प्रमुख ने तो यहां तक कहा कि अगर सब कुछ इतना ही अच्छा है और देश प्रधानमंत्री के साथ है तो वह सरकार भंग कर चुनाव क्यों नहीं करा लेते। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने मंगलवार को एक एप के जरिए लोगों से नोट बंदी पर दस सवाल पूछे थे। बुधवार रात दावा किया गया कि देश के 90 फीसदी लोग इस फैसले के समर्थन में हैं।
विज्ञापन


सर्वे का नतीजा सामने आने के बाद पहला हमला शत्रुघ्र सिन्हा की ओर से हुआ। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से हमला बोलते हुए इसे प्रायोजित और स्वार्थवश कराया गया रायशुमारी बताया। उन्होंने कहा कि लोग मूर्खों की दुनिया में जीना बंद करें। लोगों को हो रही तकलीफों को समझें। बुरे वक्त में मां-बहनों द्वारा जमा की गई गाढ़ी कमाई को कालाधन से न जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने भी रायशुमारी को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि अगर देश की 90 फीसदी जनता पीएम के साथ है तो वह सरकार भंग करा कर चुनाव क्यों नहीं कराते। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आाजाद ने भी रायशुमारी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस फैसले से हलकान है। ऐसे में उन्हें समझ में नहीं आता कि वे 90 फीसदी लोग कौन हें जो इसके समर्थन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed