फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shatabdi Express and Vande Bharat trains again started after 174 days, the number of passengers less than usual

174 दिन बाद फिर से पटरी पर उतरीं शताब्दी और वंदेभारत ट्रेनें, सामान्य से कम रही यात्रियों की संख्या

Sun, 13 Sep 2020 02:56 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 13 Sep 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Shatabdi Express and Vande Bharat trains again started after 174 days, the number of passengers less than usual
शताब्दी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के चलते शताब्दी और वंदेभारत ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। वहीं, शनिवार को 174 दिन एक बार फिर ये ट्रेनें पटरी पर दौड़ीं। हालांकि, इस दौरान यात्रियों की संख्या में खासी गिरावट देखी गई। 

विज्ञापन


पहले दिन इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 25 फीसदी थी। गौरतलब है कि कुल 86 नई ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इस तरह देशभर में कुल 316 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन



पहली शताब्दी ट्रेन सुबह दिल्ली से लखनऊ के बीच चली और वंदेभारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के लिए चली। वहीं, अगले कुछ दिनों के लिए इन ट्रेनों में बुक सीटों की संख्या में भी कमी देखी गई है। बता दें कि कुल 24 शताब्दी और वंदेभारत ट्रेनें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड शनिवार को चली दोनों ट्रेनों की प्रतिक्रिया को देखते हुए इन श्रेणी की और ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। 86 ट्रेनों में 6 स्पेशल ट्रेनें ओडिशा की भी शामिल हैं, जिनकी पहले घोषणा नहीं की गई थी।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बीच भारतीय रेलवे 80 नई विशेष ट्रेनों का संचालन कर रही है। कुछ दिन पहले ही रेलवे की तरफ से इसका एलान किया गया। अनलॉक 1 की शुरुआत से ही रेलवे 230 ट्रेनों का संचालन कर रहा है, वहीं अब इस सूची में 80 और ट्रेनें जुड़ गई है। 


रेलवे ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि अनलॉक 4 में 12 सितंबर से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 80 नई ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। साथ ही कहा था कि जरूरत पड़ने पर रेलवे क्लोन ट्रेन भी चलाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed