फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor said they have brand modi which they marketed very well

शशि थरूर का भाजपा पर निशाना, कहा- उनका प्रोडक्ट मोदी था, जिसकी उन्होंने मार्केटिंग की

Wed, 29 May 2019 10:26 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 29 May 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Shashi Tharoor said they have brand modi which they marketed very well
शशि थरूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से तीन बार के सांसद शशि शरूर का कहना है कि कांग्रेस के लिए अभी श्रद्धांजलि लिखने का समय नहीं आया है। वह भाजपा के विकल्प के तौर पर अकेली राष्ट्रीय पार्टी है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे नरेंद्र मोदी को इतनी बड़ी जीत मिली और केरल में भाजपा का प्रदर्शन औसत रहा।

विज्ञापन

दोबारा उठकर खड़ा होना है

थरूर ने कहा कि चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हमारी पार्टी के अंदर कई ऐसे मुद्दे हैं जिन्हे सुलझाया जाना चाहिए। यह निस्संदेह हमें गंभीर आत्मनिरीक्षण और मुद्दों को सही ढंग से पहचानने के लिए व्यापक मूल्यांकन की तरफ ले जाएगा। अमूमन यह माना जाता है कि भारतीय मतदाता अपने आर्थिक स्वार्थ के मद्देनजर मतदान करता है। लेकिन इस बार मतदाता ने ऐसा नहीं किया जोकि हमें समझने की जरूरत है। 

विज्ञापन


हमें अपनी पार्टी के घोषणापत्र को पहले जारी करना चाहिए था। न्याय योजना के बारे में आधे मतदाताओं तक ही जानकारी पहुंची और शायद उन्हें आधी गलत सूचना मिली। हमें वास्तव में एक व्यापक और व्यवस्थित मूल्यांकन की जरूरत है कि हम कहां और कैसे गलत हो गए। ठीक इसी समय हमारे पास बैठने का समय नहीं है। हमें उठकर दोबारा खड़ा होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास प्रोडक्ट मोदी था जिसकी मार्केटिंग की 

शशि थरूर का कहना है कि इस समय किसी भी तरह का मूल्यांकन करना काल्पनिक होगा। चुनाव से पहले भाजपा ने यह निर्णय लिया कि उसका प्रोडक्ट मोदी होगा और उन्होंने इसकी काफी अच्छी मार्केटिंग की। उन्होंने आधुनिक भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे असाधारण व्यक्तित्व का निर्माण किया जो जीवन की कल्पना से बड़ा था। हजारों सोशल मीडिया योद्धा, डरी हुई मुख्य धारा की मीडिया और एक कैमरामेन 24 घंटे काम पर लगाए गए। मार्केटिंग में उन्हें काफी सफलता मिली।

केरल में काम नहीं आई भाजपा की सांप्रदायिकता

बंगाल और भाजपा के बाद केरल पर भाजपा की नजर है। इस बारे में थरूर ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि ऐसा नहीं होने वाला है। हालिया चुनाव में मैनपावर और फाइनेंशियल पावर झोंकने के बावजूद उसके वोट शेयर में औसत वृद्धि हुई है और उसे मेरे निर्वाचन क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा। उसके सभी उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे। बहुत ज्यादा शिक्षित राज्य में भाजपा की सांप्रदायिकता को असफलता मिली। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed