{"_id":"63ee1a47f6839609d3030c68","slug":"shashi-tharoor-virtually-rules-out-contesting-possible-cwc-polls-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shashi Tharur: CWC के चुनावों में दावेदारी पेश करने के मूड में नहीं शशि थरूर, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर यह कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shashi Tharur: CWC के चुनावों में दावेदारी पेश करने के मूड में नहीं शशि थरूर, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर यह कहा
Thu, 16 Feb 2023 05:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 16 Feb 2023 05:28 PM IST
सार
शशि थरूर ने कहा कि अगर CWC चुनाव के लिए घोषणा की जाती है। तो निश्चित रूप से मैं पार्टी में अपने सहयोगियों से बात करूंगा तब हम देखेंगे कि पार्टी के सर्वोत्तम हित में क्या है। जहां तक बात मेरे चुनाव लड़ने की है तो मैं अपने हिस्से का चुनाव लड़ चुका हूं। अब यह अन्य लोगों के आगे आने का समय है।
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कांग्रेस पार्टी में किसी भी तरह के चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के आगामी पूर्ण अधिवेशन पर उन्होंने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी भविष्य में चुनाव कराने का फैसला करती हो तो वे सीडब्ल्यूसी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के बाद वह आगे किसी चुनाव पर विचार नहीं कर रहे हैं। थरूर ने यह भी कहा कि यह दूसरों के आगे बढ़ने के लिए है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की बताई रणनीति
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के आगामी पूर्ण अधिवेशन को पार्टी के इतिहास में एक परिवर्तनकारी बिंदु करार दिया। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन अध्यक्ष पद के चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा के तुरंत बाद आयोजित किया जा रहा है। साथ ही इस अधिवेशन के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव भी होने हैं। उन्होंने कहा कि अधिवेशन के लिए इससे बेहतर समय कोई नहीं हो सकता था। यह समय कांग्रेस नेताओं को यह सोंचने और चिंतन करने का अवसर है कि हमने क्या हासिल किया है और भविष्य की चुनौतियों के संदर्भ में पार्टी के सामने क्या है।
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी चुनाव पर बोले थरूर
इस दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी के पूर्ण अधिवेशन में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के चुनाव कराना पार्टी के लिए जरूरी है? और क्या उन्होंने इस मुद्दे को पार्टी नेतृत्व के सामने उठाया है? थरूर ने कहा कि मैंने एक चुनाव में भाग लिया था और अब जब मैं हार गया हूं, तो मुझे नहीं लगता कि यह मेरा काम है कि मैं पार्टी नेतृत्व को बताऊं कि मुझे क्या करना है। उन्हें वह कदम उठाने दें जो उन्हें उचित लगे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि अगर अधिकांश प्रतिनिधि चुनाव चाहते हैं तो वे एक चुनाव कराएंगे और अगर बहुमत को लगता है कि इस समय चुनाव की जरूरत नहीं है तो वे ऐसे ही आगे बढ़ेंगे।
अन्य लोगों के आगे आने का समय- शशि थरूर
शशि थरूर ने कहा कि अगर CWC चुनाव के लिए घोषणा की जाती है। तो निश्चित रूप से मैं पार्टी के सहयोगियों से बात करूंगा तब हम देखेंगे कि पार्टी के सर्वोत्तम हित में क्या है। जहां तक बात मेरे चुनाव लड़ने की है तो मैं अपने हिस्से का चुनाव लड़ चुका हूं। अब यह अन्य लोगों के आगे आने का समय है।
गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पिछले साल अक्तूबर में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था। हालांकि वे उस चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे से हार गए थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावों में मल्लिकार्जुन खरगे को 7,897 वोट मिले थे, जबकि शशि थरूर को महज 1,072 वोट मिले थे। बावजूद इसके शशि थरूर ने अपनी छाप छोड़ी थी।