{"_id":"63463b38bfe0985da823941c","slug":"shashi-tharoor-to-campaign-in-gujarat-today-for-congress-president-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shashi Tharoor: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए आज गुजरात में प्रचार करेंगे शशि थरूर, 17 अक्तूबर को है मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shashi Tharoor: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए आज गुजरात में प्रचार करेंगे शशि थरूर, 17 अक्तूबर को है मतदान
Wed, 12 Oct 2022 09:29 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 12 Oct 2022 09:29 AM IST
सार
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर आज अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने गुजरात दौरे की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार शशि थरूर आगामी चुनाव के प्रचार के लिए आज गुजरात जाएंगे। कांग्रेस सांसद थरूर के अलावा, अनुभवी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी पार्टी अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं, जिसके लिए चुनाव 17 अक्तूबर को होना है। परिणाम 19 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
थरूर साबरमती आश्रम से शुरू करेंगे प्रचार अभियान
थरूर बुधवार दोपहर अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने गुजरात दौरे की शुरुआत करेंगे। इसके बाद, वह पार्टी द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस प्रतिनिधियों और मीडिया के साथ बातचीत करेंगे।खड़गे पिछले हफ्ते कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव प्रचार के लिए गुजरात में थे। उन्होंने पार्टी प्रतिनिधियों से मिलने से पहले साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित की थी।
विज्ञापन