फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor suggests new name for opposition alliance

Shashi Tharoor: शशि थरूर ने विपक्षी गठबंधन को सुझाया नया नाम, बोले- शायद इससे सरकार घृणित खेल को बंद कर दे

Wed, 06 Sep 2023 03:57 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 06 Sep 2023 03:57 PM IST
सार

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को अपना बदलने का सुझाव दिया और बोले कि शायद नाम बदलने से सरकार का घृणित खेल रुक जाए। 

विज्ञापन
Shashi Tharoor suggests new name for opposition alliance
शशि थरूर - फोटो : facebook.com/ShashiTharoor

विस्तार

देश में इन दिनों इंडिया और भारत नामों को लेकर बहस खूब चर्चा में हैं। इसको लेकर रोज नेताओं के नए-नए बयान सामने आ रहे हैं। वहीं बुधवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को अपना बदलने का सुझाव दिया और बोले कि शायद नाम बदलने से सरकार का घृणित खेल रुक जाए। 

विज्ञापन


दरअसल, केंद्र सरकार ने जी20 से संबंधित रात्रिभोज के निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत (भारत के राष्ट्रपति) और पीएम मोदी को प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत के तौर पर संबोधित किया गया है जिसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश के दोनों नामों ‘इंडिया’ और ‘भारत’ में से ‘इंडिया’ को बदलना चाहती है।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने विपक्षी गठबंधन को नया नाम सुझाते हुए एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि "हम निश्चित रूप से खुद को अलायंस फॉर बेटरमेंट, हार्मनी एंड रिस्पॉन्सिबल एडवांसमेंट फॉर टुमारो (भारत) कह सकते हैं। तब शायद सत्तारूढ़ पार्टी नाम बदलने के इस घृणित खेल को रोक सकती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अलायंस फॉर बेटरमेंट, हार्मनी एंड रिस्पॉन्सिबल एडवांसमेंट फॉर टुमारो का मतलब है 'कल के लिए बेहतरी, सद्भाव और जिम्मेदार उन्नति के लिए गठबंधन'। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) में 26 दल हैं। 

पहले कही थी ये बात
इससे पहले थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, इंडिया को 'भारत' कहने में कोई संवैधानिक आपत्ति नहीं है। देश के दो आधिकारिक नामों में से एक है भारत। मुझे उम्मीद है कि सरकार इतना नासमझी भरा कदम नहीं उठाएगी कि 'इंडिया' को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा, जिसकी सदियों से बेहिसाब ब्रांड वैल्यू है। हमें इतिहास के गौरवपूर्ण नाम, एक ऐसा नाम जिसे दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है, पर अपना दावा छोड़ने के बजाय दोनों शब्दों का उपयोग जारी रखना चाहिए।




एक अन्य पोस्ट में थरूर ने कहा कि जब इस विषय पर चर्च हो रही है, हमें यह याद रखना चाहिए कि जिन्ना ने ही 'इंडिया' नाम पर आपत्ति जताई थी। CAA की तरह, भाजपा सरकार जिन्ना के विचारों का समर्थन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed