फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi tharoor stands on his Hindu Pakistan statement bjp says Congress passed the Laxman rekha

'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान पर अड़े थरूर, भाजपा बोली- कांग्रेस लक्ष्मण रेखा लांघ गई है

Thu, 12 Jul 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
Shashi tharoor stands on his Hindu Pakistan statement bjp says Congress passed the Laxman rekha
कांग्रेस नेता शशि थरूर के 'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस ने जहां थरूर के बयान से किनारा कर लिया है तो वहीं भाजपा ने एक बार फिर थरूर के बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस भारत के संविधान पर हमला कर रही है। कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। राहुल गांधी इसका जवाब दें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण के बिना कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। राहुल गांधी हिंदुओं से नफरत करते हैं। थरूर का बयान शर्मनाक है। यह स्वस्थ राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी तुच्छ राजनीति के लिए भारत को नीचा दिखाने का काम करते हैं। मोदी जी और भाजपा से नफरत करते-करते कांग्रेस पार्टी लक्ष्मण रेखा लांघ गई है और हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। 'हिन्दू पाकिस्तान' शब्द का प्रयोग करके कांग्रेस पार्टी ने हिन्दुस्तान के लोकतंत्र और देश के हिंदुओं पर प्रहार किया है।
विज्ञापन


पात्रा ने कहा कि शशि थरूर का कहना कि अगर 2019 में भाजपा सरकार बनाती है तो भारत 'हिन्दू पाकिस्तान' बन जाएगा, इससे ज्यादा आपत्तिजनक विषय भारत के लिए और कोई नहीं हो सकता है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी हिन्दुस्तान के खिलाफ अनर्गल बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं को प्रति घृणा का भाव न रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शशि थरूर ने कहा था कि वो अब भी अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा है कि मैंने पहले भी कहा था और अब भी अपने बयान पर कायम हूं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान का निर्माण धर्म के आधार पर हुआ था। वहां अल्पसंख्यकों को समान अधिकार नहीं दिए जाते हैं, उनसे भेदभाव किया जाता है। 

उन्होंने फेसबुक पर लिखा है 'भारत ने राष्ट्र विभाजन के समय इस तर्क को स्वीकार नहीं किया था। लेकिन भाजपा और आरएसएस काे हिंदू राष्ट्र के विचार में पाकिस्तान की झलक देखने को मिलती है। इस आधार पर इसे 'हिंदू पाकिस्तान' कहा जा सकता है। लेकिन स्वतंत्रता संग्राम ऐसे देश के लिए कभी नहीं लड़ा गया था और ना ही संविधान में ऐसे राष्ट्र की परिकल्पना ही की गई थी।' 


बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा था कि अगर 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीतती है तो वह भारत को 'हिंदू पाकिस्तान' बनने जैसे हालात पैदा कर देगी। तिरूवनंतपुरम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थरूर ने कहा था कि भाजपा एक नया संविधान लिखेगी जो भारत को पाकिस्तान जैसे राष्ट्र में बदलने का रास्ता साफ करेगा, जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन किया जाएगा, उनका कोई सम्मान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा दोबारा लोकसभा चुनाव जीतती है तो देश का लोकतांत्रिक संविधान खत्म हो जाएगा, क्योंकि उनके पास भारतीय संविधान को खत्म करने और एक नया संविधान लिखने के सारे तत्व मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed