{"_id":"60a803b98ebc3edaa553b066","slug":"shashi-tharoor-sparked-debate-on-twitter-for-using-the-folkinokinihilipilification-word","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशि थरूर के ‘फ्लॉकीनॉकिनीहिलिपिलिफिकेशन’ शब्द का इस्तेमाल करने से ट्विटर पर छिड़ी बहस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शशि थरूर के ‘फ्लॉकीनॉकिनीहिलिपिलिफिकेशन’ शब्द का इस्तेमाल करने से ट्विटर पर छिड़ी बहस
Sat, 22 May 2021 12:52 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 22 May 2021 12:52 AM IST
सार
- लोकसभा सदस्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव के साथ दोस्ताना संवाद के दौरान इस शब्द का उपयोग किया
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : facebook.com/ShashiTharoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंग्रेजी के कई अप्रचलित शब्दों के जरिए सोशल मीडिया में बहस छेड़ने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को ट्विटर पर फ्लॉकीनॉकिनीहिलिपिलिफिकेशन शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके उच्चारण एवं अर्थ को लेकर चर्चा होनी लगी।
विज्ञापन
लोकसभा सदस्य थरूर ने तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव के साथ दोस्ताना संवाद के दौरान इस शब्द का उपयोग किया। दरअसल, राव का कहना था कि कोरोना वायरस से संक्रमण के उपचार के लिए उपयोग में लाई जा रही दवाओं के नाम बहुत कठिन हैं जिनका उच्चारण आसान नहीं होता है। इसके जवाब में थरूर ने कहा, फ्लॉकीनॉकिनीहिलिपिलिफिकेशन।
विज्ञापन
ऑक्सफोर्ड शब्दकोश के मुताबिक, इस शब्द का अर्थ व्यर्थ की चीजों के बारे में विचार करने की आदत होता है। उनके इस शब्द का इस्तेमाल करने के बाद कई ट्विटर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई कि इस शब्द का उच्चारण और अर्थ क्या होगा।
विज्ञापन