फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor Says that if he becomes the Congress chief, he fully implement party existing constitution

Shashi Tharoor: अगर थरूर कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो क्या-क्या बदलाव लाएंगे? उन्होंने खुद दिया इसका जवाब

Wed, 12 Oct 2022 02:22 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 12 Oct 2022 02:22 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार शशि थरूर  आगामी चुनाव के प्रचार के लिए आज गुजरात पहुंचे हैं। वहां उन्होंने कई सवालों का जवाब दिया है।

विज्ञापन
Shashi Tharoor Says that if he becomes the Congress chief, he fully implement party existing constitution
shashi tharoor

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अब केवल पांच दिन बचे हैं। इस बाबत दोनों उम्मीदवार शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। दोनों नेता अपनी-अपनी नीति को सार्वजनिक मंच पर रख रहे हैं कि अगर वे अध्यक्ष बनते हैं तो किस-किस तरह का बदलाव लाएंगे। इसी क्रम में शशि थरूर ने बुधवार को अपनी राय रखते हुए कहा कि अगर वह कांग्रेस प्रमुख बनते हैं, तो वह पार्टी के मौजूदा संविधान को पूरी तरह से लागू करेंगे और इसके लिए सीडब्ल्यूसी चुनाव और संसदीय बोर्ड के पुनरुद्धार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव ही पार्टी में लोकतंत्र को आगे बढ़ाने के लिए सबसे पहला कदम है। उन्होंने कहा कि संसदीय बोर्ड  में भी बदलाव की आवश्यकता है जो कि 25 साल से निष्क्रिय है। पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में, थरूर ने यह भी कहा कि कांग्रेस को सत्ता का विकेंद्रीकरण करना चाहिए और पार्टी के जमीनी पदाधिकारियों को सही मायने में सशक्त बनाना चाहिए। थरूर ने कहा कि वह उदयपुर घोषणा को पूरी तरह से लागू करेंगे, जिस पर इस साल की शुरुआत में पार्टी के चिंतन शिविर में सर्वसम्मति से सहमति बनी थी।

विज्ञापन


बूथ, मंडल, प्रमंडल अध्यक्षों को अधिकार देना होगा: थरूर
थरूर ने कहा कि  कांग्रेस को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्षों, प्रखंड, मंडल और बूथ अध्यक्षों को वास्तविक अधिकार देकर राज्यों में पार्टी को सशक्त बनाना चाहिए। इसके अलावा एक  व्यक्ति, एक पद' और 'एक परिवार, एक टिकट नियम लागू करना होगा। हमें सत्ता का विकेंद्रीकरण करना चाहिए और पार्टी के जमीनी पदाधिकारियों को सही मायने में सशक्त बनाना चाहिए। उदाहरण के लिए, हमारे पीसीसी प्रतिनिधियों की पिछले 22 वर्षों से कोई भूमिका नहीं है, लेकिन 17 अक्तूबर को आने वाले चुनाव में मतदान करने के लिए है।
विज्ञापन


स्थानीय नेताओं के परामर्श को भी शामिल करना चाहिए: थरूर
उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि पीसीसी के प्रतिनिधियों को मंच पर एक जगह सुनिश्चित करके उनकी निर्वाचित स्थिति का सम्मान किया जाए। जब कोई स्थानीय वरिष्ठ नेता दौरा करता है तो उनके परामर्श को शामिल करना चाहिए जो कि चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन से पहले होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं  'मैं' नहीं, 'हम' का बड़ा प्रशंसक रहा हूं: थरूर
थरूर ने कहा कि मैं 2014 के यूपीए के नारे  'मैं' नहीं, 'हम' का बड़ा प्रशंसक रहा हूं। संगठन को नया रूप देने, जमीनी नेताओं को सशक्त बनाने और अपनी सफलता में कार्यकर्ताओं को शामिल करने से न सिर्फ नए अध्यक्ष से बोझ कम होगा, इससे प्रदेश स्तर पर मजबूत नेतृत्व तैयार करने में मदद मिलेगी। 


कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्तूबर को मतदान
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्तूबर को मतदान होना है और 19 अक्तूबर को मतगणना होगी। मल्लिकार्जुन खरगे और थरूर उम्मीदवार हैं। खरगे की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed