फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor reaction on India getting Presidency of UNSC for August news in Hindi

यूएनएससी: अगस्त के लिए अध्यक्षता भारत को मिलने पर बोले शशि थरूर, अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

Sun, 01 Aug 2021 08:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 01 Aug 2021 08:41 PM IST
सार

भारत के अगस्त के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करेगा।

विज्ञापन
Shashi Tharoor reaction on India getting Presidency of UNSC for August news in Hindi
कांग्रेस सासंद शशि थरूर - फोटो : एएनआई

विस्तार

थरूर ने कहा कि यूएनएससी की अध्यक्षता पाना एक सामान्य बात है, यह अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में चलती है और इस बार इसके लिए भारत की बारी है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अच्छा दल है। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे लोग अच्छा काम करेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने कहा कि सुरक्षा परिषद ऐसा स्थान है जहां अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा से संबंधित मुद्दे उठने चाहिए। उन्होंने कहा, 'भारत के कुछ इरादे हो सकते हैं, लेकिन अभी और अगस्त के अंत के बीच जब भारत की अध्यक्षता समाप्त हो रही होगी, इस बीच दुनिया में क्या होगा, यह कौन बता सकता है।'
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेस नेता थरूर ने कहा कि कुछ भी हो, हमारे पास ऐसे राजनयिक होने चाहिए जो स्थितियों का सामना करने, उनका जवाब देने और दुनिया को एक निश्चित नेतृत्व देने में सक्षम और सतर्क हों। थरूर ने कहा कि मैं यह देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं कि यह सब किस तरह होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed