{"_id":"603144838ebc3ee95c52bd4f","slug":"shashi-tharoor-points-spelling-mistake-in-pakistans-central-superior-services-exam-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की सिविल परीक्षा पेपर में थरूर ने निकाली गलती, सोशल मीडिया पर ऐसी रही प्रतिक्रिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान की सिविल परीक्षा पेपर में थरूर ने निकाली गलती, सोशल मीडिया पर ऐसी रही प्रतिक्रिया
Sat, 20 Feb 2021 10:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
कांग्रेस नेता व अंग्रेजी के विद्वान शशि थरूर ने अब एक अलग कारण से चर्चा में हैं। उन्होंने अब पाकिस्तान की सेंट्रल सुपीरियर सर्विस परीक्षा के पर्चे में गलती निकाली है। इस कारण सोशल मीडिया में उनकी तारीफ हो रही है। यह परीक्षा भारत की सिविल सर्विस परीक्षा के समकक्ष होती है।
विज्ञापन
पाकिस्तान सेंट्रल सुपीरियर सर्विस परीक्षा का एक प्रश्नपत्र हाल ही में सोशल मीडिया में साझा किया गया था। इसे एक पोस्ट में शशि थरूर को टैग किया गया। जब पर्चा उनकी नजरों से गुजरा तो उनकी भाषा की पकड़ से वह कैसे बच सकता था। आखिरकार उन्होंने उसमें गलती निकाल दी।
विज्ञापन
टैग करने वाले ने लिखा था-थरूर ही बना सकते हैं ऐसा पर्चा
जिस महाशय ने थरूर को टैग करके यह पर्चा पोस्ट किया था, उन्होंने लिखा था- इस साल का यह पर्चा शशि थरूर ही बना सकते हैं। यह बात उसने पर्चे में इस्तेमाल किए गए कठिन अंग्रेजी शब्दों को देखकर अंदाजन कही थी। इस पर सोशल मीडिया के सुधिजनों ने लिख दिया था कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा 2-3 शब्दों के मतलब ही पता होंगे, लेकिन थरूर ने जो जवाब दिया उस पर लोग ठहाके लगाए बिना नहीं रहे होंगे।
विज्ञापन
यह लिखा था थरूर ने जवाब में
थरूर ने पोस्ट पर जवाब दिया- bericloge शब्द मैंने खुद कभी नहीं सुना, आपको भरोसा है कि यह bricolage लिखने में हुई गलती नहीं है। उनके इस जवाब की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की जा रही है।
एक यूजर ने लिखा-बस यही देखना बाकी था
इसके बाद एक यूजर ने लिखा- 'राजनीति एक तरफ, आपका भाषा कौशल हैरान करता है।' कुछ ने लिखा कि थरूर ने अगर ये शब्द नहीं सुना तो उसे डिक्शनरी में हो, तो भी निकाल देना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- 'बस यही देखना बाकी था।'