{"_id":"5c6f8b6bbdec2232285b1674","slug":"shashi-tharoor-on-india-pakistan-match-said-it-would-be-worse-than-surrender","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकप में पाक के खिलाफ मैच नहीं खेलना सरेंडर करने से भी बुरा होगा: थरूर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विश्वकप में पाक के खिलाफ मैच नहीं खेलना सरेंडर करने से भी बुरा होगा: थरूर
Fri, 22 Feb 2019 11:10 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
शशि थरूर
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत में पाकिस्तान के साथ सभी तरह के रिश्तों को खत्म करने की मांग उठ रही है। देश के नागरिकों में पड़ोसी देश के लिए गुस्सा है। इसी बीच कई क्रिकेटर्स पाकिस्तान के साथ भारत के मैच खेलने पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए दिख रहे हैं। अब इस मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर का बयान आया है।
विज्ञापन
शशि थरूर का कहना है, '1999 में कारगिल युद्ध के समय भी भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला था और जीत हासिल की थी। यदि इस साल मैच नहीं खेला जाता तो यह केवल दो प्वाइंट का नुकसान नहीं होगा। यह आत्मसमर्पण से भी बदतर होगा चूंकि यह बिना लड़ाई वाली हार होगी।'
विज्ञापन
इससे पहले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा था, 'संवैधानिक या अनुबंध के जरिए पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर करने का कोई तरीका नहीं है। आईसीसी का संविधान सदस्यों को क्वालीफाई करने की स्थिति में आईसीसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अधिकार देता है।'
विज्ञापन