फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi tharoor not to host Sansad tv show until suspension of 12 RS MP revoked

विरोध: संसद टीवी का 'टॉक दी प्वाइंट' शो होस्ट नहीं करेंगे शशि थरूर, विपक्षी सांसदों के निलंबन वापसी की मांग

Mon, 06 Dec 2021 12:29 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 06 Dec 2021 12:29 PM IST
सार

संसद में 12 सांसदों के निलंबन का मुद्दा गरमाता जा रहा है। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संसद टीवी शो की मेजबानी नहीं करने का फैसला किया है। थरूर ने साफ कर दिया है कि सांसदों के निलंबन वापसी के बाद ही शो में जाने का फैसला करेंगे। 

विज्ञापन
Shashi tharoor not to host Sansad tv show until suspension of 12 RS MP revoked
शशि थरूर - फोटो : एएनआई

विस्तार

राज्यसभा के 12  सांसदों के निलंबन का मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। संसद से लेकर सड़क तक इसपर विरोध-प्रदर्शन जारी है। अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संसद टीवी शो में नहीं जाने का फैसला किया है। थरूर ने कहा कि वह संसद टीवी शो में तबतक नहीं जाएंगे जबतक सांसदों का निलंबन वापस नहीं लिया जा सकता है।
विज्ञापन


थरूर संसद टीवी पर टॉक शो "टू द पॉइंट" की मेजबानी करते रहे हैं, लेकिन पिछले सप्ताह में राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन करने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विपक्षी दलों ने साफ कर दिया कि वह संसद की कार्यवाही में तबतक हिस्सा नहीं लेंगे जबतक सांसदों के निलंबन को वापस नहीं ले लिया जाता है। विपक्षी पार्टियों के नेता संसद भवन के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शशि थरूर ने कहा कि हमारे राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संसदीय संस्थानों के कार्यक्रमों में जाने और शामिल होने से हमें कोई रोक नहीं सकता। थरूर ने कहा  "मेरा मानना है कि शो की मेजबानी के लिए संसद टीवी के निमंत्रण को स्वीकार करना भारत के संसदीय लोकतंत्र की परंपराओं में से एक है। संसद सदस्यों के रूप हमें संसदीय संस्थानों में हिस्सा लेने का पूर्ण अधिकार है और इसे कोई रोक नहीं सकता, लेकिन मनमाने ढंग से सांसदों को निष्कासित करना सरकार की लोकतांत्रिक नीति पर सवाल खड़े करता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


शशि थरूर का बयान शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के एक दिन बाद आया है, प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद टीवी के शो "मेरी कहानी" की एंकरिंग करती थीं, सांसदों के निलंबन के बाद उन्होंने भी प्रोग्राम को छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed