सियासत: ज्योति मिर्धा के बयान पर थरूर का हमला, BJP नेता बोलीं- मेरे बयान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं माननीय
थरूर की आलोचना का जवाब देते हुए मिर्धा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य राष्ट्रीय और सार्वजनिक हित की सेवा करना है। अगर इन उद्देश्यों के लिए संविधान में संशोधन की आवश्यकता होती है तो ऐसा ही किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस एक बार फिर भाजपा पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता ज्योति मिर्धा के बयान पर कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल को घेर लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मिर्धा का वीडियो एक्स पर साझा करते हुए कहा कि अनंत हेगड़े के बाद अब एक और भाजपा नेता खुले तौर पर कह रही हैं कि भाजपा का उद्देश्य संविधान को बदलना है। उन्होंने पूछा कि सच्चाई उजागर करने के लिए भाजपा अपने और कितने उम्मीदवारों को खारिज करेगी। थरूर की टिप्पणी पर मिर्धा ने कहा कि मैं बस लोगों को संविधान में संशोधन की प्रक्रिया को समझा रहीं थीं लेकिन कुछ नेताओं ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय हित के लिए काम करती है और अगर कभी संविधान में संशोधन की आवश्यकता होगी तो संशोधन किया जाएगा।
After Anant Hegde let the cat out of the bag, BJP leaders hastily stuffed it back in and dropped him from their candidate list. Now another BJP candidate openly says the BJP’s aim is to change the Constitution. How many more candidates can the BJP disavow for revealing the truth… https://t.co/iHYQWWk0mD
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) April 2, 2024विज्ञापन
अब जानें, क्या है पूरा मामला
दरअसल, राजस्थान के नागौर से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार डॉ. ज्योति मिर्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित तौर पर संसद के दोनों सदनों में बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा की आवश्यकता के बारे में बात करते हुए सुनाई दे रही हैं। वायरल वीडियो में मिर्धा कह रही हैं कि देश के हित में कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं, उनके लिए हमें संविधान में बदलाव करने पड़ते हैं। आप लोग जानते हैं कि अगर संविधान में हमें कोई बदलाव करना होता है तो संसद के दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत की आवश्यकता होती है। लोकसभा में आज बीजेपी और एनडीए के पास प्रचंड बहुमत है लेकिन राज्यसभा में आज भी हमारे पास बहुमत नहीं है। अगर इस बार तीसरी बार एनडीए की सरकार आती है तो…। वीडियो में इतनी ही क्लिप वायरल हो रही है। आगे उन्होंने क्या बोला होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
जयराम रमेश ने भी की आलोचना
थरूर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर कहा कि यह सब स्वयं महासूत्रधार द्वारा आयोजित किया गया है। यह सोची-समझी एक रणनीति है। कांग्रेस सांसद एमके राघवान का कहना है कि मिर्धा भाजपा के संविधान बदलने की योजना के बारे में बता रहीं थीं। भाजपा सांसद हेगड़े ने भी कहा था कि अगर उन्हें लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें मिलती हैं तो वे संविधान को बदल देंगे।
These are all orchestrated by the MahaSutradhar himself. It is deliberate strategy. https://t.co/yRx95SbCgb
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) April 2, 2024
मिर्धा ने किया पलटवार
थरूर की आलोचना का जवाब देते हुए मिर्धा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य राष्ट्रीय और सार्वजनिक हित की सेवा करना है। अगर इन उद्देश्यों के लिए संविधान में संशोधन की आवश्यकता होती है तो ऐसा ही किया जाएगा।
@ShashiTharoor
— Dr. Jyoti Mirdha 🇮🇳 ( मोदी का परिवार) (@jyotimirdha) April 2, 2024
Dear Sir,
As far as I understand, BJP's aim is to serve the national and public interest as it gets articulated in the democratic discourse. And if for those purposes the constitution needs to be amended then so be it. Most recently the cat was let out of the bag… https://t.co/RtNtwkWdMP pic.twitter.com/TEryRQO4l5
मिर्धा ने दिया स्पष्टीकरण
मिर्धा ने एक्स पर अपना स्पष्टीकरण भी दिया। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो 31 मार्च की एक सार्वजनिक बैठक का है। मैं संविधान संशोधन की प्रक्रिया को समझा रही थी लेकिन कुछ माननीय नेताओं ने मेरे बयान को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया। इसका कोई मतलब नहीं है। सभी जानते हैं कि 1950 से पिछले वर्ष तक, संविधान में 106 संशोधन किए गए हैं। पिछले वर्ष के सबसे ऐतिहासिक संशोधन हुआ, जिसमें महिलाओं के लिए संसद में 33% आरक्षण लागू किया गया।
31 मार्च 2024 को, एक आम सभा में संविधान संशोधन की प्रक्रिया को समझाने के उद्देश्य से की गई मेरी एक सामान्य टिप्पणी को विपक्ष के कुछ माननीय नेताओं द्वारा तूल देकर तिल का ताड़ बनाने का प्रयास किया है जो मेरी समझ में ना केवल अनावश्यक है अपितु पूरी तरह अवांछित है।
— Dr. Jyoti Mirdha 🇮🇳 ( मोदी का परिवार) (@jyotimirdha) April 2, 2024
निंदा करने वाले…