फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor Bihar Nitish Kumar JDU Congress Opposition Alliance word of the day snollygoster

Shashi Tharoor: 'जदयू-भाजपा गठजोड़ चतुर और सिद्धांतहीन राजनीति'; नीतीश कुमार और बिहार की सियासत पर थरूर का तंज

Sun, 28 Jan 2024 03:41 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 28 Jan 2024 03:41 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बिहार की सियासत पर तंज कसा है। उन्होंने नतीश कुमार को आड़े हाथों लिया और कहा कि राजद समेत अन्य दलों का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामना चतुर और सिद्धांतहीन राजनीति की मिसाल है।

विज्ञापन
Shashi Tharoor Bihar Nitish Kumar JDU Congress Opposition Alliance word of the day snollygoster
शशि थरूर और नीतीश कुमार (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार में नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नौवीं बार सीएम बनने की तैयारी में लगे नीतीश आलोचकों के निशाने पर भी हैं। जदयू नेता नीतीश पर राजनीतिक शुचिता और नैतिकता को ताक पर रखने का आरोप लग रहा है। उन्होंने महागठबंधन (राजद-कांग्रेस-जदयू समेत कुछ अन्य पार्टियां) की सरकार से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थामा है। नीतीश के एक बार फिर सीएम बनने की खबरों के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने नीतीश और बिहार की सियासत पर कटाक्ष किया है। उन्होंने नीतीश को चतुर और सिद्धांतहीन राजनीति करने वाला नेता करार दिया।
विज्ञापन


स्नोलीगोस्टर शब्द का इस्तेमाल; सात साल बाद नीतीश पर फिर साधा निशाना
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद थरूर ने रविवार को बिहार के पूरे सियासी घटनाक्रम पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नीतीश को 'दंभी' बताते हुए चतुर और सिद्धांतहीन (snollygoster) राजनीतिज्ञ करार दिया। उन्होंने करीब सात साल पुराना सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर नीतीश पर हमला बोला। थरूर ने जुलाई, 2017 में एक ट्विटर (अब एक्स) पोस्ट में स्नोलीगोस्टर (snollygoster) शब्द का इस्तेमाल कर नीतीश पर निशाना साधा था। उन्होंने रविवार को किए पोस्ट में नीतीश का नाम लिए बिना कहा, उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि ऐसा एक और दिन आएगा जब स्नोलीगोस्टर शब्द का इस्तेमाल कर इसे वर्ड ऑफ द डे कहा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सात साल पुराने अपने पोस्ट को टैग कर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रविवार से पहले भी स्नोलीगोस्टर का इस्तेमाल कई अवसरों पर किया है। अंग्रेजी भाषा के मशहूर लेखकों में शुमार थरूर ने 2019 में महाराष्ट्र की सियासी उथल-पुथल पर भी इस शब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण और एनसीपी नेता अजित पवार के समर्थन देने की सियासी घटना पर कटाक्ष किया था।


एक अन्य मौके पर नवंबर 2022 में भी थरूर ने राजनेताओं पर कटाक्ष किया था। भारतीय बोलचाल और साहित्य में कभी-कभार इस्तेमाल होने वाले शब्द स्नोलीगोस्टर का इस्तेमाल कर थरूर ने रंग-बिरंगे खंभे पर चढ़ते समय रंग बदलते हुए एक गिरगिट का वीडियो भी पोस्ट किया था। उन्होंने अवसर देखकर दल-बदलने वाले नेताओं पर सीधा हमला बोला था, जब हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कई नेताओं ने पाला बदलने का फैसला लिया था। 

थरूर के बयान से पहले कांग्रेस ने बिहार की राजनीतिक उथल-पुथल पर तीखा कटाक्ष किया था। 28 विपक्षी दलों के महागठबंधन- INDIA में शामिल जदयू के इस फैसले को कांग्रेस ने 'विश्वासघात' बताया। उन्होंने नीतीश कुमार की तुलना 'गिरगिट' से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed