फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor attacks on Pakistan for raising the Kashmir issue in Asian parliamentary assembly

पाक ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर उठाया कश्मीर मुद्दा, शशि थरूर ने दिया करारा जवाब

Sun, 13 Oct 2019 08:06 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 13 Oct 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Shashi Tharoor attacks on Pakistan for raising the Kashmir issue in Asian parliamentary assembly
कांग्रेस सांसद शशि थरूर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

एशियाई संसदीय सभा (एपीए) में कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया है। एपीए बैठक का आयोजन सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में किया गया। जहां पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि कश्मीर के ताजा हालात को देखते हुए वो एपीए बैठक का आयोजन अपने यहां नहीं कर पाएगा। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी सीनेट के चेयरमैन पर निशाना साधते हुए शरूर ने कहा, उन्होंने भारत के आंतरिक मामले का हवाला एपीए के गैर-जरूरी राजनीतिकरण के लिए दिया। जम्मू और कश्मीर भारतीय संघ का अभिन्न अंग है। जम्मू-कश्मीर में इस प्रकार के हालात नहीं हैं जिनसे इस्लामाबाद तो दूर, उनके देश में कहीं पर भी आम जनजीवन या कामकाज की स्थिति पर कोई फर्क पड़े।
विज्ञापन


थरूर ने आगे कहा, भारत के आंतरिक मामलों का असर सीमाओं पर नहीं होता है और न ही हम अपने पड़ोसियों को छेड़ते हैं। ये पाकिस्तान की अपने यहां एपीए की बैठक न कराने की बहानेबाजी है। यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण और विचित्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलग्रेड में 13 से 17 अक्तूबर तक अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की सालाना बैठक हो रही है जिसके इतर एपीए की बैठक हुई। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी संसद के ऊपरी सदन सीनेट के चेयरमैन ने एक पत्र के जरिए कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात के कारण दिसंबर 2019 में पूर्वनिर्धारित बैठक का आयोजन नहीं कर पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed