{"_id":"5e4bfe108ebc3ef259129784","slug":"shashi-tharoor-asks-permission-from-rouse-avenue-court-to-go-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशि थरूर ने विदेश जाने के लिए कोर्ट से मांगी अनुमति, 22 फरवरी को सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शशि थरूर ने विदेश जाने के लिए कोर्ट से मांगी अनुमति, 22 फरवरी को सुनवाई
Tue, 18 Feb 2020 08:39 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 18 Feb 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
शशि थरूर (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने विदेश जाने की अनुमति के लिए मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में अर्जी दायर की। शशि थरूर उनकी पत्नी की मौत के मामले में आरोपी हैं। उनकी अर्जी के आधार पर कोर्ट ने जांच एजेंसी को नोटिस जारी किया और मामले की सुनवाई 22 फरवरी के लिए तय की।
विज्ञापन
उन्होंने अर्जी में कोर्ट से कहा कि वह फरवरी से मई 2020 तक यूएई, पैरिस और नॉर्वे की यात्रा पर जाना चाहते हैं, इसलिए उन्हें अनुमति प्रदान की जाए। उल्लेखनीय है कि 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक लग्जरी होटल के कमरे में उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की लाश मिली थी।
विज्ञापन
इस मामले की जांच के दौरान शशि थरूर को आरोपी बनाया गया। इस मामले में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी, लेकिन इसके साथ ही अदालत ने उन्हें निर्देश दिया था कि वह अदालत की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन