{"_id":"5f3e4edf4c1fd504134de2c1","slug":"sharp-shooter-infected-corona-virus-who-was-sent-to-kill-gujarat-bjp-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: भाजपा नेताओं को मारने के लिए भेजा गया शार्प शूटर कोरोना संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: भाजपा नेताओं को मारने के लिए भेजा गया शार्प शूटर कोरोना संक्रमित
Thu, 20 Aug 2020 03:56 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 20 Aug 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
गुजरात एटीएस की गिरफ्त में शार्प शूटर
- फोटो : एएनआई
गुजरात पुलिस के आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा पकड़े गए 23 वर्षीय युवक की जांच में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एटीएस ने आरोपी को उस गोपनीय सूचना के आधार पर पकड़ा था जिसके अनुसार उसे कुख्यात बदमाश छोटा शकील ने भाजपा नेताओं को मारने के लिए भेजा था।
एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी को उपचार के लिए शहर के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है और ठीक होने के बाद ही उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया, 'इरफान शेख को पकड़ने वाले हमारे दल के सदस्यों की जांच और पृथक-वास के लिए हम केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों का हम पालन करेंगे।'
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि शेख एक 'शार्प शूटर' है और उसे कथित तौर पर छोटा शकील ने मुख्य रूप से पूर्व गृह राज्य मंत्री गोरधन झाड़फिया समेत भाजपा नेताओं को मारने के लिए भेजा गया था।