फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Share Market Down Update: Demand for discussion in Parliament on the functioning of financial institutions

Market: 'शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट क्यों?' वित्तीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर संसद में चर्चा की मांग

Mon, 10 Mar 2025 02:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 10 Mar 2025 02:36 PM IST
सार

दरअसल, कई वैश्विक और घरेलू कारणों से शेयर बाजार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अमेरिका के टैरिफ वॉर, डॉलर की मजबूती और रुपये का गिरना, मंदी की आहट, विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार से निकलकर चीन और अमेरिका के बाजारों में जाने के कारण भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया के शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Share Market Down Update: Demand for discussion in Parliament on the functioning of financial institutions
Share Market - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सेबी सहित तमाम वित्तीय नियामक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर चर्चा की मांग की है। नियम 267 के अंतर्गत अन्य कार्य रोककर इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की मांग करते हुए संजय सिंह ने कहा है कि पिछले छह महीने में बाजार लगातार नीचे जा रहा है और खुदरा निवेशकों का 294 लाख करोड़ रुपया शेयर बाजार में लुट चुका है। ऐसे में यह जानना बेहद आवश्यक है कि क्या सेबी सहित तमाम वित्तीय नियामक संस्थाएं अपना कार्य सही ढंग से कर रही हैं या नहीं। यह जानने के लिए संजय सिंह ने सदन में चर्चा की मांग की है। 

विज्ञापन


आप नेता ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इन निकायों द्वारा बाजार में होने वाली हेर-फेर, अत्यधिक सट्टेबाजी समेत अन्य अनियमित गतिविधियों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं, या नहीं। उन्होंने कहा कि निवेशकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन संस्थाओं के द्वारा नीतियों का नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन हो पा रहा है, या नहीं, इस पर चर्चा करना आवश्यक है। 
विज्ञापन


शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट जारी
दरअसल, कई वैश्विक और घरेलू कारणों से शेयर बाजार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अमेरिका के टैरिफ वॉर, डॉलर की मजबूती और रुपये का गिरना, मंदी की आहट, विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार से निकलकर चीन और अमेरिका के बाजारों में जाने के कारण भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया के शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस गिरावट के कारण भारत का मध्य वर्ग बहुत बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों के जीवन की गाढ़ी कमाई डूब गई है और अनेक लोग दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के पीछे कई बार नियामकों के द्वारा महत्वपूर्ण नियमों की अवहेलना या उपेक्षा पाया गया है। जिस तरह रूपये की कीमतों पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है, आप नेता ने इस पर चर्चा कराने की मांग की है। आप नेता ने उम्मीद जताई है कि इस चर्चा के बाद यदि कोई गड़बड़ी हो रही है तो उसे रोककर सरकार लोगों की बेहतरी के लिए अच्छे कदम उठा पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed