फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar took metro ride from Fugewadi station to Sant Tukaram nagar like a common man

Sharad Pawar: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कतार में लगकर खरीदा मेट्रो का टिकट, समर्थकों के साथ की यात्रा, भाजपा ने साधा निशाना

Mon, 17 Jan 2022 04:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 17 Jan 2022 04:24 PM IST
सार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार एक आम आदमी की तरह मेट्रो की यात्रा की। उन्होंने टिकट भी कतार में लग कर खरीदा। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।

विज्ञापन
Sharad Pawar took metro ride from Fugewadi station to Sant Tukaram nagar like a common man
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन में हिस्सेदार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार सोमवार को पुणे पहुंचे। इस दौरान वह पिंपरी चिंचवड के फुगेवाड़ी स्टेशन पहुंचे और मेट्रो की यात्रा भी की। पवार ने इस दौरान कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं लिया और टिकट भी पंक्ति में लगकर ही खरीदा। पिंपरी से चिंचवड के बीच मेट्रो ट्रेन सेवा 31 जनवरी से शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


शरद पवार ने फुगेवाड़ी से संत तुकाराम नगर तक की मेट्रो यात्रा करने के बाद मेट्रो अधिकारियों से मुलाकात की और जानकारियां लीं। अधिकारियों ने उन्हें पूरी मेट्रो परियोजना को लेकर एक प्रस्तुति दी और बताया कि किस तरह इस परियोजना को तय समय से पहले-पहले पूरा कर लिया गया है। मेट्रो यात्रा के दौरान एनसीपी प्रमुख के साथ उनके कुछ समर्थक भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


फुगेवाड़ी मेट्रो स्टेशन का 90 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है
अधिकारियों ने बताया कि फुगेवाड़ी स्टेशन का काम 90 से 95 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। संत तुकाराम नगर स्टेशन का सेफ्टी ऑडिट बचा हुआ है। इसके बाद पुणे और पिंपरी चिंचवड मेट्रो की यात्रा आम लोग भी कर सकेंगे। इस मेट्रो मार्ग का हाल ही में सफल ट्रायल पूरा किया गया था। परीक्षण के लिए  इस रूट पर तीन कोच वाली मेट्रो का इस्तेमाल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने साधा निशाना, श्रेय लेने की कोशिश करने का लगाया आरोप
उधर, पवार की इस यात्रा को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उन्हें निशाने पर लिया है। पाटिल ने कहा कि मेट्रो यात्रा की जल्दबाजी यह बताती है केंद्र की इस परियोजना का श्रेय एनसीपी प्रमुख लेना चाहते हैं। केंद्र ने 11 हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए आठ हजार करोड़ रुपये की दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पवार कोरोना नियम तोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed