फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar told that formula to defeat PM narendra Modi and fix new prime minister

शरद पवार ने दिया पीएम मोदी को हराने और नया प्रधानमंत्री तय करने का फार्मूला

Tue, 28 Aug 2018 05:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Aug 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
Sharad Pawar told that formula to defeat PM narendra Modi and fix new prime minister

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने का फार्मूला सुझाया है। पवार ने सोमवार को कहा कि जो दल भाजपा के साथ नहीं हैं, हम उन सभी को लेकर साथ चलेंगे और भाजपा को हराएंगे। पवार ने कहा कि जिस दल के ज्यादा सांसद चुने जाएंगे, उसी दल का प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। मुंबई में यशवंतराव प्रतिष्ठान में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पवार ने यह बात कही। 

विज्ञापन


पवार ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा बनाम विपक्षी दल की बात कही है। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस की ओर से कोई पीएम पद का उम्मीदवार नहीं होगा। इसलिए जो बदलाव करने को तैयार हैं, मैं उनका सहयोग करूंगा। पवार ने पार्टी में नई जान फूंकने की कोशिश के तहत भाजपा को हराने की रणनीति पर भी बात की। वहीं, इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा के अलावा अन्य सभी दलों को साधने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में जो दल पहले नंबर पर है, वहां दूसरे दलों के लोग उसे सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


एनसीपी अध्यक्ष ने कहा कि साल 2004 में भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी को प्रधानमंत्री घोषित कर चुनाव लड़ा था जबकि कांग्रेस और विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री का उम्मीदवार प्रोजेक्ट नहीं किया गया था। उस चुनाव में भाजपा का ‘इंडिया शाइनिंग’ का नारा नहीं चला। हम इकट्ठा हुए और जीतकर आए। डॉ. मनमोहन सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री बने रहे। उन्होंने कहा कि देश की जनता समझदार है। मोदी के सामने देश की जनता ही पर्याय है और वह जवाब देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed