फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar targets BJP, says its leaders dont face ED action know more

Maharashtra: 'किसी भाजपा नेता के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई नहीं की', चुनाव से पहले शरद पवार का BJP पर निशाना

Sun, 11 Feb 2024 06:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 11 Feb 2024 06:39 PM IST
सार

पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरद पवार ने दावा किया कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ही पार्टी के किसी भी नेता पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि भाजपा नेताओं के खिलाफ जांच भी रोक दी गई।

विज्ञापन
Sharad Pawar targets BJP, says its leaders dont face ED action know more
शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने दावा किया कि सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा के किसी भी नेता के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोई कार्रवाई नहीं की। चुनाव आयोग द्वारा उनके भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को असली राकांपा का दर्जा देने पर शरद पवार ने कहा कि उन्होंने देश में ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी थी। वह इस फैसले का समर्थन नहीं करते हैं। बता दें कि चुनाव आयोग ने शरद पवार की पार्टी का चुनाव चिंह घड़ी आवंटित किया है। 
विज्ञापन


पिछले साल ही अजित पवार अपने कुछ सांसदों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे। चुनाव आयोग ने शरद पवार के नेतृत्व वाले समूह के लिए पार्टी का नाम 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार' आवंटित किया है। 
विज्ञापन


भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं: शरद पवार
पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरद पवार ने दावा किया कि जब भी कोई भाजपा का विरोध करता है तो सत्ता का दुरुपयोज जरूर होता है। उन्होंने कहा, 'ईडी देशभर में छापेमारी कर रही है। साल 2005 से 2023 तक 6,000 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उनमें से केवल 25 मामलों में पर्याप्त निष्कर्ष प्राप्त हुआ। वहीं 85 फीसदी मामलों में विपक्ष के राजनीतिक नेता शामिल थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ही पार्टी के किसी भी नेता पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि भाजपा नेताओं के खिलाफ जांच भी रोक दी गई।' पार्टी चिंह को लेकर सवाल पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा, 'उन्होंने अपना पहला चुनाव बैलों की एक जोड़ी चिंह के साथ लड़ा था। उन्होंने कहा कि चुनाव चिंह से ज्यादा महत्वपूर्ण सोच और विचारधारा है।' 

राकांपा प्रमुख ने कहा, 'चुनाव आयोग का निर्णय चौंकाने वाला था। हमारी राजनीतिक पार्टी दूसरे लोगों को दे दी गई, ऐसी स्थिति देश में कभी नहीं देखी गई। मुझे यकीन है कि जनता इसका समर्थन नहीं करेगी। हम सोमवार को अपने नए पार्टी चिंह और नाम पर चर्चा करेंगे।'

लोकसभा चुनाव को लेकर क्या बोले शरद पवार
पत्रकार निखिल वागले पर हुए हमले को लेकर शरद पवार से सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि पुणे में एक व्यक्ति पर हमला हुआ और एक कार में तोड़फोड़ की गई। यह चिंता पैदा करने वाली स्थिति है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और राज्य और केंद्र को इस पर ध्यान देना चाहिए। बारामती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र को लेकर किए गए सवाल पर राकांपा प्रमुख ने बताया कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। 


नागरिकता संशोधन कानून के बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा, 'सीएए लागू करना ठीक नहीं है। देखते हैं अगले हफ्ते क्या होता है।' आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर पवार ने कहा कि इस पर वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ बातचीत जारी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed