फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar says that have not been invited to Ram temple inauguration

Maharashtra: 'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का नहीं मिला बुलावा', शरद पवार ने BJP पर हमला कर कही ये बात

Wed, 27 Dec 2023 10:49 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 10:49 PM IST
सार

जनवरी माह में अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हलचल तेज हो गई है। तमाम लोगों को इस समारोह के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इसी बीच, शरद पवार ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रण नहीं दिया गया है। 

विज्ञापन
Sharad Pawar says that have not been invited to Ram temple inauguration
शरद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई लोगों को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्धाटन में शामिल होने के लिए मिलने वाले आमंत्रण को ठुकरा दिया है। वहीं बुधवार को एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि उन्हें अयोध्या में राम मंदिर कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


मुझे नहीं मिला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण- शरद पवार
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगले माह अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए मुझे आमंत्रण नहीं मिलाहै। भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पता नहीं कि भाजपा इस मुद्दे का इस्तेमाल राजनीतिक या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए कर रही है। हमें खुशी है कि मंदिर बन रहा है, जिसके लिए कई लोगों ने योगदान दिया है। मैं आस्था के लिए दो-तीन स्थानों पर जाता हूं, जिनके बारे में मैं सार्वजनिक रूप से बात नहीं करता। यह एक निजी मामला है।
विज्ञापन


बृंदा करात ने कहा- यह धर्म का राजनीतिकरण
सीपीआई-एम के पोलित ब्यूरो की सदस्य बृंदा करात ने मंगलवार को कहा था कि उनकी पार्टी राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल नहीं होगी, क्योंकि यह धर्म का राजनीतिकरण करने के लिए किया जा रहा कार्यक्रम है। करात ने कहा कि उनकी पार्टी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करती है। लेकिन, भाजपा राजनीति के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रही है, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें अधिकारियों ने कहा कि 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में एक हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद एक रोड शो करने और एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने वाले हैं। राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 6,000 से अधिक लोगों के "प्राण प्रतिष्ठा" समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed