कास्ट पॉलिटिक्स के आरोप पर बोले शरद पवार: राज ठाकरे एक अस्थिर नेता, कभी भी अपने बातों पर कायम नहीं रहते
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कोल्हापुर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी सभी जातियों के लोगों को एक साथ लाती है। राज ठाकरे को टिप्पणी करने से पहले हमारी पार्टी के इतिहास का अध्ययन करना चाहिए था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे द्वारा कास्ट पॉलिटिक्स का आरोप लगाए जाने के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी करारा पलटवार किया है। पवार ने रविवार को कहा कि मनसे अध्यक्ष कभी भी किसी भी मुद्दे पर लगातार स्टैंड नहीं लेते हैं और साल में तीन से चार महीने के लिए अंडरग्राउंड रहते हैं और फिर बाहर आकर बयानबाजी करते हैं। मुझे पता नहीं बाकी के महीनों में वे क्या करते हैं। बता दें कि शनिवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली में बोलते हुए, राज ठाकरे ने शरद पवार की आलोचना करते हुए उन पर समय-समय पर जाति कार्ड खेलने और समाज को विभाजित करने का आरोप लगाया था।
शरद पवार ने किया पलटवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कोल्हापुर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी सभी जातियों के लोगों को एक साथ लाती है। राज ठाकरे को टिप्पणी करने से पहले हमारी पार्टी के इतिहास का अध्ययन करना चाहिए था। पवार ने आगे कटाक्ष करते हुए कहा कि राज ठाकरे तीन से चार महीने तक भूमिगत रहते हैं और अचानक व्याख्यान देने के लिए सामने आते हैं। यह उनकी विशेषता है। मुझे नहीं पता कि वह बाकी के महीनों तक क्या करते हैं। पवार ने कहा कि मनसे प्रमुख कई चीजों के बारे में बात करते हैं लेकिन उनके पास लगातार स्टैंड का अभाव है।
राज ठाकरे का कार्यक्रम भाजपा की सोच के अनुसार: संजय राउत
राज ठाकरे की मस्जिदों में लाउडस्पीकर हटाने की टिप्पणी पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि राज ठाकरे जिस तरह की भाषा बोल रहे थे उससे लोगों को लगा होगा कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे का कार्यक्रम कम भाजपा का कार्यक्रम ज्यादा था। महाराष्ट्र में देश का कानून कायम है। गृह मंत्री सब कुछ कानून के अनुसार करेंगे।
मनसे प्रमुख राज ठाकरे की घोषणा के बाद मुंबई के घाटकोपर में पार्टी कार्यालय में लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा बजाया जा रहा है। राज ठाकरे ने शनिवार को कहा था कि मैं अभी चेतावनी दे रहा हूं... लाउडस्पीकर हटाओ वरना मस्जिद के सामने लाउडस्पीकर लगा दूंगा और हनुमान चालीसा बजाया जाएगा। रविवार को न्यूज एजेंसी एएनआई ने घाटकोपर स्थित मनसे की ऑफिस का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पेड़ पर बांधे गए दो लाउडस्पीकर दिख रहे हैं, जिनमें हनुमान चालीसा बज रहा है।
#WATCH 'Hanuman Chalisa' being played from loudspeakers at the Maharashtra Navnirman Sena office in Mumbai's Ghatkopar
— ANI (@ANI) April 3, 2022
MNS Chief Raj Thackeray yesterday said, "I am warning now...Remove loudspeakers or else will put loudspeakers in front of the mosque and play Hanuman Chalisa." pic.twitter.com/nERn23Vg7M