{"_id":"5dd949678ebc3e54e60cf948","slug":"sharad-pawar-removed-ajit-pawar-as-ncp-legislative-party-leader-now-jayant-patil-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीपी विधायक दल के नेता पद से अजित पवार की छुट्टी, जयंत पाटील को जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीपी विधायक दल के नेता पद से अजित पवार की छुट्टी, जयंत पाटील को जिम्मेदारी
Sat, 23 Nov 2019 09:09 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 23 Nov 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
अजित पवार (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने अजित पवार को विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया है। अजित की जगह जयंत पाटील को विधायक दल का नेता चुना गया है। जयंत पाटील को शरद पवार का करीबी माना जाता है।
विज्ञापन
NCP leader Jayant Patil replaces Ajit Pawar as NCP legislative party leader. https://t.co/IlVJ6F7lWB
— ANI (@ANI) November 23, 2019विज्ञापन
एनसीपी बैठक के बाद नवाब मलिक ने कहा- अजित पवार को विधायक दल के नेता पद से हटाया जाता है। अजित पवार से फैसले से पार्टी सहमत नहीं है। जब तक नया नेता नहीं चुना जाता सारी जिम्मेदारी जयंत पाटील को दी गई है। हमें भरोसा है कि सभी विधायक वापस आ जाएंगे, पांच विधायक नहीं पहुंच पाए हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
सियासी उलटफेर
महाराष्ट्र में सियासी रस्साकशी के बीच भाजपा ने बाजी मारते हुए शनिवार की सुबह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली।
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एनसीपी के अजित पवार को भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। राज्यपाल ने फडणवीस सरकार को 30 नवंबर तक बहुमत साबित करने का समय दिया है।
शुक्रवार तक कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना सरकार बनाने की तैयारी कर रहे थे और शरद पवार ने घोषणा कर दी थी कि मुख्यमंत्री के नाम पर उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति बन चुकी है। अचानक रातों-रात सियासी उलटफेर हुआ और शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर सरकार बना ली।