फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar reacts over PM Modi Bhatakti aatma statement ahead Lok Sabha Election 2024

सियासत: ‘पीएम मेरी उंगली पकड़कर राजनीति में आए…’, PM मोदी के ‘भटकती आत्मा’ वाले बयान पर भड़के शरद पवार

Tue, 30 Apr 2024 05:49 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 30 Apr 2024 05:49 PM IST
सार

आदित्य ठाकरे ने कहा कि पीएम ने पवार को भटकती आत्मा कहा, यह बिल्कुल सही नहीं है। यह हमारी संस्कृति के खिलाफ है। अगर उन्हें अपने काम पर इतना भरोसा है तो वे अपने काम के बारे में ही बात करें।

विज्ञापन
Sharad Pawar reacts over PM Modi Bhatakti aatma statement ahead Lok Sabha Election 2024
शरद पवार। - फोटो : ANI

विस्तार

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के खिलाफ की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी से महाविकास अघाड़ी के नेता खफा हैं। उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी की जमकर आलोचना की। दरअसल, एक दिन पहले पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पवार को भटकती आत्मा बताया था। हालांकि, पीएम मोदी ने इस दौरान पवार का नाम नहीं लिया था। पीएम की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए पवार ने कहा कि पीएम मोदी आजकल मुझ पर काफी गुस्सा हैं। एक वक्त था, जब उन्होंने कहा था कि वे मेरी उंगली पकड़कर राजनीति में आए हैं। अब मुझे भटकती आत्मा कह रहे हैं। हां मैं किसानों का दर्द बताने के लिए भटकता हूं। मैं महंगाई से परेशान आम आदमी का दर्द बताने के लिए भटकता हूं।  

विज्ञापन

संजय राउत और आदित्या ठाकरे ने भी साधा निशाना
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भी पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की आत्मा दिल्ली से महाराष्ट्र आती है। वह भटकती है। उनकी आत्मा इसलिए भटक रही है क्योंकि चार जून के बाद महाराष्ट्र भाजपा के लिए श्मशान जैसा हो जाएगा। इसलिए पीएम मोदी की आत्मा भटक रही है। यह अघोरी आत्मा है। भाजपा का अंतिम संस्कार महाराष्ट्र में होगा। वहीं, आदित्य ठाकरे ने कहा कि पीएम ने पवार को भटकती आत्मा कहा, यह बिल्कुल सही नहीं है। यह हमारी संस्कृति के खिलाफ है। अगर उन्हें अपने काम पर इतना भरोसा है तो वे अपने काम के बारे में ही बात करें।

विज्ञापन

पीएम से पूछूंगा उन्होंने भटकती आत्मा किसे कहा: अजित
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार से पत्रकारों ने पीएम मोदी की टिप्पणी के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि पीएम की जब अगली सभा होगी तो मैं भी वहां रहूंगा। तब मैं उनसे पूूछूंगा कि उन्होंने भटकती आत्मा किसे और किस उद्देश्य से कहा था। जब वे मुझे बता देंगे तो मैं भी आप सभी को बता दूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed