सोनिया से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे शरद पवार, सिंधिया संग टली बैठक
महाराष्ट्र में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने चुनाव प्रचार, रणनीति और सीट बंटवारे पर काम करना शुरू कर दिया है। सभी लोगों के पास पहुंचकर राज्य की सत्ता पर काबिज होने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा जहां अपने चुनाव प्रचार शुरू कर चुकी है। वहीं कांग्रेस ने अभी तक किसी तरह का प्रचार शुरू नहीं किया है। चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार नई दिल्ली पहुंचे।
शरद पवार ने दिल्ली में कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों पार्टियां महाराष्ट्र में साथ मिलकर चुनाव लड़ती रही हैं। इसलिए माना जा रहा है कि शरद पवार सीटों के बंटवारे को लेकर बात करने के लिए दिल्ली आए हैं। वहीं ऐसी खबरें हैं कि कांग्रेस महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से 111 पर चुनाव लड़ना चाहती है वहीं एनसीपी 104 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
Meeting between Congress interim president Sonia Gandhi and Jyotiraditya Scindia has been postponed. Jyotiraditya Scindia is the chairman of the screening committee for upcoming Maharashtra assembly elections and a meeting of Maharashtra Congress is scheduled to take place today. https://t.co/lrVFGGiwYl
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 10, 2019
ज्योतिरादित्या सिंधिया की मुलाकात टली
सोनिया गांधी को मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मिलना था। हालांकि यह बैठक टल गई है। सिंधिया आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा आज महाराष्ट्र कांग्रेस की बैठक होने वाली है। जिसमें चुनावी एजेंडा तय किया जाएगा। राज्य में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में 36 जबकि एनसीपी को 32 सीटों पर जीत मिली थी।