फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar met Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray for the second time in four days

महाराष्ट्र : चार दिनों में दूसरी बार मुख्यमंत्री ठाकरे से मिले एनसीपी मुखिया शरद पवार

Fri, 10 Jul 2020 09:32 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 10 Jul 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Sharad Pawar met Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray for the second time in four days
शरद पवार और उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पर उनसे शुक्रवार को मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पवार और शिवसेना प्रमुख ठाकरे के बीच चार दिनों में यह दूसरी मुलाकात थी। दोनों पार्टियों के बीच तनाव पैदा होने की खबरों के बीच आज उनकी करीब आधे घंटे तक बैठक हुई। बता दें कि राज्य में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अहमदनगर जिले की पारनेर नगर परिषद में शिवसेना के पांच पार्षद पिछले हफ्ते एनसीपी में शामिल हो गए थे। हालांकि, बाद में वे अपनी मूल पार्टी में लौट आए। दोनों दलों के बीच तनाव पैदा होने का एक अन्य कारण गृह विभाग द्वारा मुंबई में 10 पुलिस उपायुक्तों का तबादला आदेश जारी किया जाना है। हालांकि, तीन दिन के अंदर राज्य सरकार ने इस आदेश को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि गठबंधन के अनुसार राज्य का गृह विभाग एनसीपी के पास है। इसके अलावा कुछ शहरों में कोविड-19 के मद्देनजर फिर से लॉकडाउन लागू किए जाने को लेकर भी दोनों के बीच मतभेद होने की खबरें हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बारे में एनसीपी का कहना है कि लॉकडाउन लागू करने से पहले नौकरशाहों से नहीं, बल्कि स्थानीय निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से परामर्श करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed