{"_id":"601695da136f6613de0f2929","slug":"sharad-pawar-has-himself-tried-hard-to-bring-same-agriculture-reforms-earlier","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पवार जैसे अनुभवी नेता भी तथ्यों को गलत तरीके से बता रहे हैंः तोमर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शरद पवार जैसे अनुभवी नेता भी तथ्यों को गलत तरीके से बता रहे हैंः तोमर
Sun, 31 Jan 2021 05:05 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 31 Jan 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को कृषि कानूनों पर शरद पवार के रुख को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शरद पवार एक अनुभवी राजनेता और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री हैं, जिन्हें कृषि से संबंधित मुद्दों और समाधानों के बारे में अच्छी जानकारी प्राप्त है।
विज्ञापन
तोमर ने कहा कि शरद पवार भी पहले इसी तरह के कृषि कानूनों के पक्षधर थे और इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की थी। लेकिन अब पवार जिस तरह से अपना पक्ष रख रहे हैं, मुझे हैरानी हो रही है कि वह सब कुछ जानते हुए किसानों के सामने तथ्यों को गलत तरीके से बता रहे हैं। मेरे ख्याल से अब उनके पास सही तथ्य आ गए हैं, मुझे उम्मीद है कि वह अपना रुख भी बदलेंगे और हमारे किसानों को लाभ भी बताएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कृषि कानूनों पर शनिवार को एक बार फिर सवाल उठाया। पवार ने कहा कि ये कानून एमएसपी पर उल्टा असर डालेंगे और मंडी व्यवस्था को कमजोर करेंगे। पवार ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान, विशेष बाजार स्थापित करने के लिए मसौदा एपीएमसी नियमावली 2007 तैयार की गई थी, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराया जा सके और किसानों के हितों को देखते हुए मौजूदा मंडी प्रणली को मजबूत करने के लिए हमारी तरफ से सावधानी बरती गईं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह संशोधित आवश्यक वस्तु अधिनियम को लेकर भी चिंतित हैं।उन्होंने कहा, अधिनियम के मुताबिक, यदि बागवानी उत्पाद की दरों में 100 प्रतिशत की वृद्धि हो जाती है और न सड़ने- गलने वाली वस्तुओं की कीमतें 50 फीसदी तक बढ़ जाती है, तो इस सूरत में ही सरकार मूल्य नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप करेगी।