{"_id":"6073e3159a26636d86024fbb","slug":"sharad-pawar-gallbladder-surgery-today-at-breach-candy-hospital-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sharad Pawar Gall Bladder Surgery: शरद पवार के पित्ताशय का हुआ ऑपरेशन, पेट दर्द के चलते हुए थे भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sharad Pawar Gall Bladder Surgery: शरद पवार के पित्ताशय का हुआ ऑपरेशन, पेट दर्द के चलते हुए थे भर्ती
Mon, 12 Apr 2021 12:40 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:40 PM IST
सार
सोमवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार की पित्ताशय का ऑपरेशन हो गया है। शरद पवार के पित्ताशय में पथरी पाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया। इससे पहले भी शरद पवार की पथरी को लेकर सर्जरी हो चुकी है।
विज्ञापन
आज होगी शरद पवार के पित्ताशय की सर्जरी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की पित्ताशय का ऑपरेशन पूरा हुआ। पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि तेज पेट दर्द की वजह से रविवार को शरद पवार को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। पिछले महीने एक चिकित्सिय प्रक्रिया के बाद शरद पवार को एक महीने तक आराम करने की सलाह दी गई थी।
विज्ञापन
उस समय डॉक्टरों ने यह फैसला लिया था कि 15 दिन बाद शरद पवार के शरीर से सर्जरी कर पित्ताशय अलग कर दिया जाएगा। इसी सिलसिले में शरद पवार को रविवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी के नेता नवाब मलिक ने इस बात की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
एक डॉक्टर ने बताया कि 30 मार्च को ब्रीच कैंडी अस्पताल में ही शरद पवार एक आपातकालीन एंडोस्कॉपी हुई थी। उनके शरीर के पित्त नली से एक पत्थर को हटाने के लिए यह सर्जरी की गई थी। इसके बाद तीन अप्रैल को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने उन्हें अगली सर्जरी तक आराम करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
पेट दर्द की शिकायत के बाद शरद पवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके पित्ताशय में पथरी होने की वजह से शरद पवार को पेट दर्द हुआ। बता दें कि सात अप्रैल को शरद पवार ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक भी ले ली थी। शरद पवार ने अपने घर पर ये दूसरी खुराक ली थी। वहीं एक मार्च को शरद पवार ने पहली खुराक ली थी।