फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar And Ajit Pawar in discussion again round of speculation started in Maharashtra politics Know all

राजनीति: फिर चर्चा में शरद पवार और भतीजे अजित, महाराष्ट्र की सियासत में शुरू हुआ अटकलों का दौर

Sun, 24 Sep 2023 08:38 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 08:38 PM IST
सार

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर अटकलों का दौर शुरु हो गया है। एनसीपी मुखिया शरद पवार की गौतम अदाणी से मुलाकात और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अमित शाह के कार्यक्रम से अनुपस्थित रहना कई सियासी सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन
Sharad Pawar And Ajit Pawar in discussion again round of speculation started in Maharashtra politics Know all
शरद पवार और अजीत पवार (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने गौतम अदाणी से मुलाकात की और फिर राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। दोनों की घटनाक्रमों के बाद अटकलें लगने लगीं कि शरद पवार विपक्षी गठबंधन से और अजित पवार भाजपा से इतर कुछ खिचड़ी पका रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से दोनों घटनाएं...
विज्ञापन


पहले जानते हैं एनसीपी ने क्या कहा
एनसीपी प्रमुख शरद पवार की अहमदाबाद में गौतम अदाणी के साथ मुलाकात पर एनसीपी विधायक जयंत पाटिल ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सभी चर्चाएं सभी नेताओं द्वारा की जाती हैं। इस दौरान शरद पवार भी मौजूद रहते हैं। जहां तक उद्घाटन का सवाल है तो शरद पवार गौतम अदाणी को जानते हैं। उन्होंने पवार साहब को आमंत्रित किया था। यह एक नए निवेश का उद्घाटन था। इसमें आपत्ति की कोई आवश्यकता नहीं है। यह सिर्फ एक परियोजना थी, जहां शरद पवार ने जाकर इसका उद्घाटन किया। शरद पवार ने हमेशा विपक्षी गठबंधन की बैठकों में लिए गए फैसलों का समर्थन किया है। दो अलग-अलग चीजों को मिलाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


अब जानते हैं अजित पवार ने क्या कहा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने रविवार को मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों में अपनी अनुपस्थिति की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने शाह के कार्यालय को अपने पूर्व कार्यक्रमों के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था। दरअसल, अमित शाह भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर गए थे। वह मशहूर लालबाग चा राजा पंडाल भी गए। बाद में उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय में लक्ष्मणराव इनामदार मेमोरियल व्याख्यान दिया, जहां उन्होंने सहयोग आंदोलन के बारे में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे के बारे में भी जानिए
महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता रवींद्र चव्हाण ने रविवार को कहा कि कल्याण के मौजूदा सांसद श्रीकांत शिंदे अगले चुनाव में उसी सीट से राजग के उम्मीदवार होंगे और वह विजयी भी होंगे। यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब इस निर्वाचन क्षेत्र की उम्मीदवारी को लेकर सत्तारूढ़ शिवसेना और भाजपा के स्थानीय नेताओं के बीच तनातनी चल रही है। चव्हाण और कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं ने पिछले दिनों मुंबई महानगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कल्याण सीट को लेकर सीएम और कल्याण सांसद पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed