फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shankaracharya swami swaroopanand says hanumanji was a Brahmin, in Treta era there was no Dalit word

हनुमानजी ब्राह्मण थे, त्रेता युग में नहीं था दलित शब्द : शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती

Sun, 02 Dec 2018 10:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भोपाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 02 Dec 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
shankaracharya swami swaroopanand says hanumanji was a Brahmin, in Treta era there was no Dalit word
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती

द्वारका पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि हनुमानजी ब्राह्मण थे और उन्हें दलित बताना निंदनीय है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानजी को दलित कहकर देश भर में एक नई बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन


शंकराचार्य ने कहा कि तुलसीदास ने हनुमान जी के बारे में लिखा है कि कांधे मूंज जनेऊ साजे, इसका मतलब है कि वे ब्राह्मण थे, दलित नहीं। त्रेता युग दलित शब्द ही नहीं था। वंचित वर्ग को महात्मा गांधी ने सबसे पहले हरिजन कहा और बाद में बसपा प्रमुख मायावती ने दलित शब्द का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

राम मंदिर मामले पर ईमानदार नहीं भाजपा

स्वामी स्वरूपानंद ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बारे में कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर ईमानदार नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव में लाभ उठाने के लिए भ्रम फैला रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर निर्माण को लेकर संसद को एक प्रस्ताव बनाकर सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश करना चाहिए, ताकि इस काम में आ रही बाधा को समाप्त किया जाए। लेकिन भाजपा ऐसा न करके राम मंदिर की बात कहकर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे पर अध्यादेश भी प्रासंगिक नहीं होगा। क्योंकि रामलला के लिए 67 एकड़ भूमि पहले ही अधिगृहीत की जा चुकी है। 


उन्होंने कहा कि जिस ढांचे को बाबरी मस्जिद कहकर ढहाया गया, वह बाबरी मस्जिद थी ही नहीं। ध्वस्त ढांचे से मंगल कलश और हनुमानजी के चित्र वाली नक्काशी सहित कई अन्य सबूत मिले, जो वहां पहले से हिंदू धर्मस्थल होने का प्रमाण दे रहे थे। सवाल तो यह है कि जब बाबर कभी अयोध्या पहुंचा ही नहीं तो फिर बाबरी मस्जिद कैसे बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed