फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Shameful act was done to my son in the toilet...', alleges mother of student who committed suicide in kerala

Kerala: 'टॉयलेट में मेरे बेटे के साथ की गई शर्मनाक हरकत...', आत्महत्या करने वाले छात्र की मां ने लगाए आरोप

Sun, 02 Feb 2025 12:21 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: बशु जैन Updated Sun, 02 Feb 2025 12:21 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पोस्ट में छात्र की मां राजना पीएम ने लिखा कि उनके बेटे मिहिर अहमद से मारपीट की गई। दुर्व्यवहार की हद तो यहां तक हो गई कि उसे टॉयलेट में ले जाकर शर्मनाक हरकत की गई। छात्र की मां ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केरल पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर बेटे की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
'Shameful act was done to my son in the toilet...', alleges mother of student who committed suicide in kerala
Student Suicide - फोटो : freepik

विस्तार

कोच्चि में 15 वर्षीय छात्र की आत्महत्या मामले में रैगिंग, मारपीट और अपमानजनक व्यवहार करने के आरोप लग रहे हैं। छात्र की मां ने कहा है कि क्रूर रैगिंग ने उसके बेटे की जान ले ली। इंस्टाग्राम पोस्ट में छात्र की मां राजना पीएम ने लिखा कि उनके बेटे मिहिर अहमद से मारपीट की गई। दुर्व्यवहार की हद तो यहां तक हो गई कि उसे टॉयलेट में ले जाकर गंदी हरकत की गई। छात्र की मां ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केरल पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर बेटे की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


कोच्चि में 15 जनवरी को स्कूल से लौटने के बाद छात्र मिहिर अहमद  ने आत्महत्या कर ली थी। छात्र की मां ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद मेरे पति और मैंने यह खोज की उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? उसके दोस्तों और सहपाठियों से हमने बात की। उसके सोशल मीडिया अकाउंट देखे तो हमें पता लगा कि उसके साथ रैगिंग की गई थी।  स्कूल और स्कूल बस में छात्रों के एक गुट ने उससे रैगिंग की। 
विज्ञापन


छात्र की मां ने कहा कि हमें पता लगा कि मिहिर को पीटा गया। उसे गालियां दी गईं और उसे जबरन एक शौचालय में ले जाया गया और टॉयलेट सीट चाटने को मजबूर किया गया। फ्लश करते वक्त उसका सिर टॉयलेट में धकेल दिया गया। इस क्रूरता ने उसको तोड़ दिया था। छात्र की मां ने कहा उसे उसके रंग के कारण परेशान किया जाता था। स्कूल के उप-प्रधानाचार्य ने भी मिहिर को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल पर लगाए आरोप
छात्र की मां ने कहा कि मिहिर के साथ हो रहे अन्याय को देखते हुए उसके दोस्तों ने जस्टिस फॉर मिहिर के नाम से एक इंस्टाग्राम पेज शुरू किया था। अब उस पेज को हटा दिया गया है। मुझे पता लगा है कि स्कूल सच्चाई को दबाने के लिए छात्रों को डरा रहा है। मैंने सबूतों के साथ स्कूल प्रबंधन से बात की तो उन्होंने मुझे केवल यह बताया कि हमने पुलिस को सूचना भेज दी है। मुझे विश्वास है कि स्कूल की प्रतिष्ठा को बचाने के लिए घटना को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। 

उन्होंने सीएम कार्यालय और डीजीपी से मामले की जांच की मांग की है। छात्र की मां पीएम राजना ने कहा कि मुझे डर है कि डिजिटल साक्ष्य एकत्र करने में देरी से अपराधी अपने निशान मिटा सकते हैं। मैंने इस घटना की शिकायत केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग से भी की है। 

शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने शुक्रवार को सामान्य शिक्षा निदेशक (DGE) को छात्र की कथित आत्महत्या की व्यापक जांच करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि यदि किसी भी विद्यालय में समाज के लिए हानिकारक कोई भी गतिविधि हो रही है, चाहे वह किसी भी स्ट्रीम का हो, तो उसकी पहचान की जाएगी, उसे रोका जाएगा और संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो कानून में संशोधन पर भी विचार किया जाएगा।

अभिनेत्रियों ने भी उठाई आवाज
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश और सामंथा रुथ प्रभु ने केरल के 15 वर्षीय किशोर मिहिर अहमद की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए किशोर के लिए न्याय की मांग की है। अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि यह दिल दहला देने वाला है! अगर स्कूल में रैगिंग शुरू हो जाती है और बच्चों के एक समूह ने एक लड़के को इस हद तक प्रताड़ित किया है कि उसने अपनी जान ले ली, तो यह कितनी शर्म की बात है! इस दुखी मां और उसके परिवार के बारे में सोचना बंद नहीं कर पा रही।


अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने भी न्याय की मांग की। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने लिखा कि वह इस घटना से टूट गई हैं। सामंथा ने लिखा कि यह 2025 है। फिर भी हमने एक और युवा जीवन खो दिया है, क्योंकि कुछ लोग नफरत और जहर से भरे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed