फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shaktisinh Gohil Congress comments on Vijay Rupani over 15000 infants die in two years in Gujarat

कांग्रेस ने मोदी और रूपाणी पर साधा निशाना, कहा- पीएम को स्टेट्समैन होना चाहिए, स्टंटमैन नहीं

Wed, 04 Mar 2020 02:57 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 04 Mar 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Shaktisinh Gohil Congress comments on Vijay Rupani over 15000 infants die in two years in Gujarat
Shaktisinh Gohil - फोटो : Twitter

कांग्रेस ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पर निशाना साधा है। गुजरात में पिछले दो वर्षों में 15 हजार से अधिक नवजात शिशुओं की मौत से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि विधानसभा में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक सरकारी अस्पतालों के सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट में दो साल के भीतर 15,000 से अधिक नवजात शिशुओं की मौत हो गई। यानी रोजाना 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि नियम के मुताबिक दो बच्चों के बीच तीन मीटर का फासला होना चाहिए, लेकिन बच्चों को अगल बगल लेटाया जाता जिससे संक्रमण फैल रहा है।
विज्ञापन


 उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे बड़े दुख की बात यह है कि स्टंट करने के लिए प्रधानमंत्री भावुक हो जाते हैं। इस पर कुछ नहीं बोलेंगे। उन्हें स्टेट्समैन होना चाहिए, स्टंटमैन नहीं। गोहिल ने दावा किया कि सबसे ज्यादा मौतें अहमदाबाद में हुई हैं जहां से नरेंद्र मोदी ने विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया और गृह मंत्री अमित शाह का संसदीय क्षेत्र गांधीनगर भी उससे लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि इसके बाद शिशुओं की मौत के दूसरे सर्वाधिक मामले राजकोट से आए जहां से मुख्यमंत्री खुद प्रतिनिधत्व करते हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बैठे रहने का अधिकार नहीं है। इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक अंग्रेजी दैनिक की खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि गुजरात में भाजपा सरकार के शासन में दो साल में 15,013 बच्चों की मौत हुई। यानी हर रोज 20 शिशुओं की मौत हो रही है।


 उन्होंने दावा किया कि सबसे ज्यादा 4,322 बच्चों की मौत अहमदाबाद में, ये हालत अमित शाह जी के क्षेत्र में है। सुरजेवाला ने कई सवाल किए, क्या बच्चों की चीख सुनाई देगी? क्या कोई सवाल उठाएगा? क्या टीवी मीडिया के साथी साहस दिखाएंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed