{"_id":"5b34ec9b4f1c1b6d4d8b90af","slug":"shailja-dwivedi-son-is-very-bravest-says-murder-victim-brother-sukaran-kalia","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलजा हत्याकांड: 6 साल का बेटा बना परिवार की ताकत, पेश कर रहा मिसाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शैलजा हत्याकांड: 6 साल का बेटा बना परिवार की ताकत, पेश कर रहा मिसाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
Updated Thu, 28 Jun 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या से उनका पूरा परिवार टूट कर बिखर चुका है। लेकिन इन मुश्किल हालातों के बीच शैलजा का 6 साल का बेटा परिवार को एक नई ताकत दे रहा है।
विज्ञापन
मृत शैलजा के भाई ने बताया कि 'वह जानता है कि उसकी मां (शैलजा) अब कभी इस दुनिया में वापस नहीं आएगी लेकिन फिर भी वह परिवार के लिए एक उदाहरण पेश कर रहा है। वह पूरे परिवार को इन हालातों में नई ताकत दे रहा है।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया 'जब शैलजा के बेटे को मौत की जानकारी दी गई थी तो वह खूब रोया। लेकिन बाद में वब संभला और अब वह खुद को हम सब से बेहतर संभाल रहा है।'
विज्ञापन
अमृतसर में अपने बेटे के साथ रह रहे मेजर द्विवेदी ने कहा कि 'इस छोटी उम्र में अपनी मां को खोना सदमे जैसा होता है उसके लिए यह एक बूरे सपने जैसा है, लेकिन वह खुद को हम सब से बेहतर संभाल रहा है।'
बता दें कि बीते शनिवार को दिल्ली कैंट इलाके में शैलजा द्विवेदी की हत्या कर दी गई थी। मेजर की पत्नी की हत्या में शामिल रहने के आरोप में पुलिस ने हांडा को मेरठ से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब शव बरामद किया तो गला रेता हुआ मिला था।