फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shahsi Tharoor spoke on on IT committee dispute that chairman are bound to modesty can not comment on behavior of members

आईटी समिति विवाद पर थरूर बोले: चैयरमैन मर्यादा से बंधे होते हैं, सदस्यों के व्यवहार पर बोल नहीं सकते

Wed, 28 Jul 2021 11:02 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 28 Jul 2021 11:02 PM IST
सार

संसद में विपक्ष के हंगामे के साथ कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली आइटी मामलों की संसदीय समिति पर मचे बवाल पर उन्होंने खुद जवाब दिया है। 

विज्ञापन
Shahsi Tharoor spoke on on IT committee dispute that chairman are bound to modesty can not comment on behavior of members
शशि थरूर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा, 'समिति के चैयरमैन के लिए नियम होता है कि वो बोल नहीं सकते हैं। जो सदस्य नियम के खिलाफ जाकर बोलते हैं उन पर कुछ टिप्पणी नहीं की जा सकती।' इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने सदस्यों के व्यवहार पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल, बुधवार को सूचना एवं प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति की बैठक बुलाई गई थी। इसका भाजपा सांसदों ने बहिष्कार कर दिया। संबंधित समिति में शामिल भाजपा सांसदों ने चेयरमैन शशि थरूर पर मनमानी करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि शशि थरूर बैठक में अपना एजेंडा चलाने की कोशिश करते हैं। जब तक थरूर नहीं हटाए जाते तब तक हम बैठक में नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


इस बैठक में संसदीय समिति ने कथित पेगासस जासूसी मामले में बुधवार को आईटी मंत्रालय और गृह मंत्रालय के अधिकारियों को संसद में पेश होने के लिए तलब किया था। वहीं, एजेंडा सिनेमैटोग्राफी (संशोधन) बिल-2021 के प्रारूप के संदर्भ में भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के कामकाज की समीक्षा करना था। समिति में शामिल बीजेपी भाजपा बैठक शुरू होने से पहले ही बाहर चले गए। उनका कहना था कि बैठक के एजेंडे के बारे में उन्हें सूचित नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि, पेगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्ष के तेवर तीखे हैं, जिसके चलते अब तक संसद की कार्यवाही बाधित रही है। इस मामले में विपक्ष दलों के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहे हैं। संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से इस मुद्दे पर जवाब दिया गया था, लेकिन विपक्ष प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से जवाब की मांग पर अड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed