फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shahrukh khan promised Raj thackeray to never work with pak artist

SRK का वादा, आगे से नहीं करूंगा पाक कलाकारों के साथ काम

Mon, 12 Dec 2016 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh khan promised Raj thackeray to never work with pak artist

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। ठाकरे के मुताबिक, शाहरुख ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म रईस का प्रचार पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान द्वारा किए जाने की बात गलत है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार उन्होंने मनसे सुप्रीमो से वादा भी किया कि आगे से पाकिस्तानी कलाकारों को अपनी फिल्मों में नहीं रखेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि दोनों के बीच मुलाकात रविवार शाम हुई। रईस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान ने भूमिका निभाई है। यह फिल्म अगले माह रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन


असल में विवाद की शुरूआत उस समय हुई जब कुछ दिन पहले फिल्म के प्रमोशन के वक्त निर्देशक रितेश सिधवानी ने कहा कि जब भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत आने और फिल्मों में काम करने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है तो उनके काम करने में क्या दिक्‍कत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो पाकिस्तानी कलाकारा माहिरा भारत आकर फिल्म का प्रचार भी कर सकती हैं। बताया जाता है कि ट्रेलर लांच के दौरान शाहरुख भी इस बयान से सहमत दिखे थे। 

हालांकि जल्द ही उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि यह मामला उनकी फिल्म के विरोध की वजह बन सकता है इसलिए उन्होंने जल्द ही अपनी ‌स्थिति स्पष्ट कर दी। इसी कड़ी में उन्होंने कल शाम मनसे चीफ मुलाकात की।

माहिरा खान के फिल्म का प्रमोशन करने की चल रही थी अफवाह

Shahrukh khan promised Raj thackeray to never work with pak artist

राज ठाकरे की पार्टी मनसे के फिल्म इकाई के अध्यक्ष अमय खोपकर ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से मीडिया में यह खबर चल रही थी कि अपनी फिल्म रईस के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान माहिरा खान को पाकिस्तान से बुलाना चाहते हैं। 

इसलिए उन्होंने राज साहेब से मुलाकात कर सारी ‌स्थिति स्पष्ट की और बताया कि माहिरा खान फिल्म के प्रमोशन के लिए भारत नहीं आएंगी। इसके अलावा भविष्य में भी वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ कोई काम नहीं करेंगे। 

खोपकर ने यह भी स्पष्‍ट किया कि उनका रईस फिल्म के विरोध का कोई इरादा नहीं है। खोपकर के अनुसार राज ठाकरे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और फिल्म निर्माताओं के बीच अक्टूबर में हुई मीटिंग में तय किया गया था कि जितनी भारतीय फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों ने काम किया है उन फिल्मों को फिलहाल प्रदर्शित होने दिया जाएगा। 

यह भी तय हुआ था कि आगे से कोई भी भारतीय निर्माता पाकिस्तानी कलाकारों को अपनी फिल्म में नहीं रखेगा, उस बैठक में शाहरुख भी इस पर सहमत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed