फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shahrukh khan detained at america airport

शाहरुख की तीसरी बार अमेरिका में हुई जांच, क्या यह अमेरिकी चुनाव से प्रभावित है?

Fri, 12 Aug 2016 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Aug 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh khan detained at america airport
शाहरुख खान
अमेरिकी एयरपोर्ट पर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को रोक दिया गया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। इसके बाद इस पर हुए विवाद पर भारत में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने ट्वीट करके अमेरिका की तरफ से माफी मांगी है।
विज्ञापन


सवाल यह उठता है कि क्या लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर शाहरुख की जांच अमेरिकी चुनाव में हो रही धार्मिक टिप्पणी से प्रभावित है? बताते चलें कि रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप यह चुनाव राष्ट्रवाद के नारे के साथ लड़ रहे हैं।  अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कई बार धार्मिक टिप्पणी की है।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति ओबामा पर आरोप लगायाा था कि उन्होंने पश्चिम एशिया से यूरोपीय शहरों तक कहर बरसाने वाले इस्लामिक स्टेट की स्थापना की है। इस दौरान ट्रंप ने राष्ट्रपति का पूरा नाम, 'बराक हुसैन ओबामा' लेते हुए उनके बारे में बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब शाहरुख को अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोका गया हो। इससे पहले भी उन्हें 2009 में न्यूयॉर्क और 2012 में नेवार्क-न्यूजर्सी में भी अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोका गया था।  


शाहरुख ने कहा कि वह सिक्युरिटी को लेकर किए जा रहे इंतजाम को समझता हूं और इसकी रिस्पेक्ट भी करता हूं। लेकिन हर बार अमेरिका में इस तरह से रोका जाना काफी ज्यादा तकलीफदेह हैं।  शाहरुख ने लिखा कि अच्छी बात यह है कि उन्हें रोका गया तो वे पोकेमॉन खेल रहे थे। बाद में उन्होंने मीडिया से कहा कि ये बहुत सामान्य घटना है और अब वो इस पर कोई बात नहीं करना चाहते। ये साफ नहीं हो पाया कि शाहरुख को कितनी देर तक रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed