{"_id":"5e3cd4528ebc3ee612140aa8","slug":"shaheen-bagh-caa-protest-hearing-on-supreme-court-bjp-leader-appealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहीन बाग में धरना को हटाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अब सोमवार को करेगा सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शाहीन बाग में धरना को हटाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अब सोमवार को करेगा सुनवाई
Fri, 07 Feb 2020 08:36 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 07 Feb 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
शाहीन बाग
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह शाहीन बाग में प्रदर्शनों के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई 10 फरवरी को करेगा क्योंकि वह मामले की शुक्रवार को सुनवाई करके दिल्ली विधानसभा चुनाव को प्रभावित नहीं करना चाहता। बता दें कि दिल्ली में शनिवार को मतदान होगा।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने कहा कि हम इस बात को समझते हैं कि वहां समस्या है और हमें देखना होगा कि इसे कैसे सुलझाया जाए। हम सोमवार को इस पर सुनवाई करेंगे। तब हम बेहतर स्थिति में होंगे।
विज्ञापन
जब याचिकाकर्ताओं में से एक की ओर से पेश वकील ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होना है तो पीठ ने कहा कि हम इसलिए ही तो कह रह रहे हैं कि सोमवार को आइए। हमें उसे प्रभावित क्यों करना चाहिए?’
विज्ञापन
पीठ ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वह सोमवार को इस बात पर बहस करने के लिए तैयार होकर आएं कि इस मामले को दिल्ली हाई कोर्ट को वापस क्यों नहीं भेजा जाना चाहिए।
वहीं, कल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी शाहीन बाग का इलाका काफी संवेदनशील माना जा रहा है। दिल्ली निर्वाचन आयोग ने इलाके में आने वाले सभी पांच मतदान केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है।
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह ने कहा ने कहा कि मतदाताओं में विश्वास बढ़ाने के लिए सुरक्षा बल इलाके में मार्च और गश्त करेंगे। पुलिस बल और चुनाव कर्मी सतर्कता बरतेंगे और हर वक्त हालात की निगरानी करेंगे।