फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Shahbaz's appeal for Nawaz Sharif, Do not remove the AC from his sell in jail

नवाज शरीफ के लिए भाई शाहबाज ने की अपील, उनकी काल कोठरी से एसी नहीं हटाएं

Mon, 29 Jul 2019 06:54 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 29 Jul 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
Shahbaz's appeal for Nawaz Sharif,   Do not remove the AC from his sell in jail
नवाज शरीफ (File Photo)

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने कोट लखपत जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और अपने बड़े भाई नवाज शरीफ की कोठरी से एयर कंडीशनर (एसी) नहीं हटाए जाने की मांग की है। पीएमएल (एन) के अध्यक्ष शाहबाज ने सरकार से कहा कि नवाज की सेल से एसी हटाना डॉक्टरों के निर्देश का उल्लंघन होगा और पहले से कमजोर पूर्व पीएम की सेहत पर और बुरा असर पड़ेगा।

विज्ञापन


नवाज(69) दिसंबर, 2018 से लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल कैद की सजा काट रहे हैं। भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य सचिव को लिखे पत्र में नेशनल असेंबली में नेता विपक्ष शाहबाज ने कहा कि तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज की जान को खतरे में डालने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


पंजाब सरकार ने महानिरीक्षक (कारागार) को नवाज की कोठरी से एसी हटाने को कहा है। पंजाब प्रशासन द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड के मुताबिक, कोट लखपत जेल में नवाज के कमरे का तापमान आरामदायक स्तर पर रखा जाना चाहिए, जिससे उन्हें शरीर में पानी की कमी और गुर्दों के और खराब होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि अमेरिका में पिछले हफ्ते पाकिस्तानी समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि मैं वापस जा रहा हूं और यह सुनिश्चित करूंगा कि नवाज को एसी सुविधा या टीवी न मिले। मुझे पता है मरियम बीबी (नवाज की बेटी) कुछ शोर मचाएंगी, लेकिन मैंने उनसे कहूंगा, रुपये लौटा दीजिए। यह बहुत आसान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed